सिर्फ 3 चीजों से बनाएं ये कोलेजन बाम, नूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया बनाने का तरीका

Collagen Balm: अगर आप झुर्रियों से परेशान हैं और अपनी त्वचा को मुलायम और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो कोलेजन बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कोलेजन बाम को बनाने का तरीका.

Collagen Balm: खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारी स्किन को नुकसान होता है. डल स्किन, ड्राईनेस और झुर्रियों जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. उम्र बढ़ने के साथ झुर्रियों का होना सामान्य है. लेकिन कई लोगों में ये झुर्रियों समय से पहले ही दिखाई देने लगती हैं. अगर आप भी झुर्रियों की प्रॉब्लम से परेशान हैं तो आप घर पर कोलेजन बाम को बनाकर अपने स्किन पर लगा सकते हैं. इस कोलेजन बाम को बनाने का तरीका नूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम अकाउंट @shweta_shah_nutritionist पर शेयर किया है. 

कोलेजन बाम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 2 बड़ा चम्मच चावल का पानी
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 कैप्सूल विटामिन

चावल का पानी कैसे बनाएं?

बाम बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी चावल का पानी यानि राइस वाटर की. इसे आप घर पर बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आप 2 बड़ा चम्मच कच्चे चावल को आधा कप पानी में 30 मिनट के लिए भिगो दें. फिर इसे अच्छे से मिक्स करें और पानी को छान लें.

कोलेजन बाम बनाने की विधि

  • कोलेजन बाम बनाने के लिए आप छोटी कटोरी में 2 बड़ा चम्मच चावल का पानी और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें.
  • इसमें आप 2 चम्मच विटामिन ई ऑयल को डालें और अच्छी तरह मिक्स करें जबतक स्मूद क्रीम जैसा मिश्रण न बन जाए.
  • अब तैयार बाम को एक छोटे कांच के डिब्बे में स्टोर करें. 

इस्तेमाल करने का तरीका

इस बाम को इस्तेमाल करने के लिए आप रात में चेहरे और गर्दन को अच्छे से साफ कर लें. साफ करने के बाद आप 2 से 3 बूंदें कोलेजन बाम की लें और हल्के हाथों से मसाज करें. इसे रातभर लगाकर छोड़ दें जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट ग्लोइंग बने. 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: स्किन पर आई झुर्रियों को कम करेगा घर का यह मसाला, चेहरे की चमक को रखेगा बरकरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >