सुबह बनी रोटी शाम तक रहेगी नरम, बस स्टोर करते समय करें ये काम

How to Store Roti: क्या आपकी बनाई रोटी भी जल्दी सख्त हो जाती है? इन आसान स्टोरेज टिप्स को अपनाकर आप रोटी को घंटों तक एकदम नरम रख सकते हैं.

How to Store Roti: रोटी लगभग हर घर के खाने का अहम हिस्सा होती है. कई लोग सुबह ही पूरे दिन की रोटियां बना लेते हैं या टिफिन के लिए पहले से तैयार कर लेते हैं. लेकिन अक्सर थोड़ी देर बाद ही रोटी सख्त होने लगती है, जिससे उसका स्वाद भी पहले जैसा नहीं रहता. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रोटी की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों को अपनाकर रोटी की नरमी लंबे समय तक बनाए रखी जा सकती है. आइए जानते हैं ऐसे आसान स्टोरेज टिप्स, जिनकी मदद से रोटी घंटों तक मुलायम और खाने में स्वादिष्ट बनी रह सकती है.

गरम रोटी को सूती कपड़े में रखें

रोटी तवे से उतरने के बाद उसे कुछ मिनट तक खुला न छोड़ें. हल्की गर्म रहते ही उसे एक साफ और सूती कपड़े में लपेटकर रखें. इससे रोटी की नमी बनी रहती है और वह जल्दी सख्त नहीं होती. अगर आपके पास रोटी रखने का डिब्बा है, तो कपड़े में लपेटने के बाद उसी में रख दें.

हल्का घी या मक्खन लगाएं

अगर आप घी या मक्खन खाते हैं, तो रोटी पर इसकी हल्की परत लगा सकते हैं. इससे रोटी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और उसका स्वाद भी अच्छा रहता है. अगर घी नहीं लगाना चाहते, तो रोटी पर हल्के गीले हाथ फेरना भी एक आसान तरीका हो सकता है.

हॉट केस या कैसरोल का इस्तेमाल करें

रोटी को लंबे समय तक गर्म और नरम रखने के लिए हॉट केस या कैसरोल अच्छा विकल्प है. रोटी को पहले सूती कपड़े में लपेटें और फिर हॉट केस में रखें. इससे अंदर की गर्माहट और नमी बनी रहती है.

टिफिन में पैक करते समय रखें ये बात याद

अगर रोटी टिफिन में ले जानी है, तो उसे एल्युमिनियम फॉयल या बटर पेपर में लपेटकर रखें. इससे रोटी जल्दी सूखती नहीं है. कोशिश करें कि रोटियों को बहुत कसकर न रखें, ताकि उनका आकार और नरमी बनी रहे.

खुली हवा में रखने से बचें

रोटी को लंबे समय तक खुला छोड़ने से उसकी नमी कम होने लगती है. इसलिए उसे पंखे के नीचे या खुली जगह पर रखने की बजाय ढककर रखें. इससे रोटी ज्यादा देर तक मुलायम बनी रहती है.

फ्रिज में रखने का सही तरीका

अगर रोटी को बाद में खाना है, तो उसे सीधे फ्रिज में न रखें. पहले रोटी को सूती कपड़े में लपेटें, फिर एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रखें. खाने से पहले हल्का गर्म कर लें. इससे रोटी का स्वाद और नरमी काफी हद तक बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: गैस लाइटर खराब हो गया है? नया लेने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >