नेल्स को चाहिए एक्स्ट्रा केयर? इन आसान तरीकों से पाएं मजबूत और सुंदर नाखून

सुंदर और मजबूत नाखून आपकी पर्सनैलिटी को निखारते हैं. अगर आपके नाखून अक्सर टूट जाते हैं या बेजान दिखते हैं, तो ये आसान देखभाल टिप्स आपके लिए हैं. जानें कैसे रखें नाखूनों को स्वस्थ और आकर्षक.

Nail Care Tips: सुंदर और साफ नाखून हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ हमारी पर्सनैलिटी को भी निखारते हैं. लेकिन अक्सर लोग चेहरे और बालों की देखभाल पर ज्यादा ध्यान देते हैं और नाखूनों को नजरअंदाज कर देते हैं. लगातार काम करने, धूल-मिट्टी के संपर्क में आने और सही पोषण की कमी के कारण नाखून कमजोर होकर जल्दी टूटने लगते हैं. ऐसे में रांची की ब्यूटीशियन रोशनी सिंह ने हमें बताया है कि अगर आपके नाखून भी बार-बार टूटते हैं या बेजान नजर आते हैं, तो इन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप उनकी बेहतर देखभाल कर सकते हैं.

नाखूनों को रखें मॉइश्चराइज

सूखे नाखून जल्दी टूटने लगते हैं. इसलिए नाखूनों और आसपास की त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी है. रात में सोने से पहले हाथों और नाखूनों पर अच्छा मॉइश्चराइजर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इससे नाखूनों में नमी बनी रहेगी और वे ज्यादा मजबूत दिखेंगे.

क्यूटिकल्स की देखभाल जरूरी

नाखूनों के आसपास मौजूद क्यूटिकल्स भी नाखूनों की सेहत में अहम भूमिका निभाते हैं. इन्हें काटने या ज्यादा रगड़ने से बचें. क्यूटिकल्स को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ई युक्त ऑयल या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. बादाम तेल या नारियल तेल से हल्की मसाज करने से भी फायदा मिल सकता है.

नेल पॉलिश और केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल न करें

बार-बार नेल पॉलिश लगाने या हार्ड केमिकल वाले रिमूवर का इस्तेमाल करने से नाखून कमजोर हो सकते हैं. इसलिए बीच-बीच में नाखूनों को आराम दें और नेचुरल रहने दें.

डाइट में शामिल करें पोषक चीजें

नाखूनों को बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी पोषण की जरूरत होती है. मजबूत नाखूनों के लिए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें खाएं. हरी सब्जियां, दालें, नट्स, बीन्स और अंडे जैसी चीजें डाइट में शामिल कर सकते हैं. कैल्शियम की कमी से भी नाखून कमजोर हो सकते हैं, इसलिए दूध, दही और अन्य कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करें.

छोटी आदतों से रखें नाखूनों का ख्याल

नाखूनों को समय-समय पर साफ करें, उन्हें बहुत ज्यादा लंबा रखने से बचें और पानी या डिटर्जेंट के ज्यादा संपर्क से बचाने के लिए ग्लव्स का इस्तेमाल करें. इन छोटी-छोटी आदतों से नाखून लंबे समय तक स्वस्थ और सुंदर बने रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चांदी की पायल में चाहिए नया डिजाइन? 10-15 ग्राम में मिलेंगे खूबसूरत ऑप्शन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >