Beauty Tips: क्या आप भी उन लड़कियों में से हैं जो हर बार मेकअप करते समय अपनी पतली आइब्रो को मोटा और घना दिखाने के लिए पेंसिल या फिर पाउडर का इस्तेमाल करते हैं? या फिर आइने में खुदको बिना मेकअप देखकर ऐसा लगता है मानों चेहरे में कोई कमी है? ऐसा होने के पीछे एक बड़ी वजह आपकी पतली आइब्रो भी हो सकती है. आज के समय में यह एक कॉमन प्रॉब्लम है जिससे बहुत सारी लड़कियां जूझ रही होती हैं. अगर आपकी आइब्रो भी पतली है और आप उसे नैचुरली मोटा और घना बनाना चाहती हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी आइब्रो को कुछ ही महीनों में घना और खूबसूरत बना सकती है. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
कैस्टर ऑयल है सबसे असरदार
अगर आपके आइब्रो काफी ज्यादा पतले हैं तो इन्हे घना और मोटा बनाने के लिए आपको कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. इसे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू करते हैं, तो इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों की जड़ों तक जाकर उसे मजबूत बनाने का काम करते हैं. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्याद आसान है. इसके लिए आपको हर रात सोने से पहले कॉटन या उंगली की मदद से हल्के हाथों से आइब्रो पर कैस्टर ऑयल लगाएं. इसे अगली सुबह अच्छे से धो लें. इसका इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क साफ दिखने लग जाएगा.
ये भी पढ़ें: काम के चक्कर में रहती हैं दिनभर घर से बाहर? ये 5 ब्यूटी हैक्स आपको रखेंगे हर समय फ्रेश और ग्लोइंग
नारियल तेल और एलोवेरा का इस्तेमाल
नारियल के तेल और एलोवेरा का पावरफुल कॉम्बिनेशन आपको आइब्रो को घना और मोटा बनाने में काफी मदद कर सकता है. नारियल का तेल आपके बालों को न्यूट्रिशन देता है. वहीं, एलोवेरा बालों की ग्रोथ को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाता है. जब आप इन दोनों ही चीजों को मिक्स करके आइब्रो पर लगाते हैं तो बाल काफी तेजी से ग्रो करने लग जाते हैं. इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल में थोड़ा का एलोवेरा जेल मिक्स करके हर दिन अपने आइब्रो में लगाना शुरू कर दें. यह उपाय आपके आइब्रो को घना और चमकदार बनाने में मदद करता है.
ऑलिव ऑयल से करें मसाज
ऑलिव ऑयल में आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ई मिल जाता है. आपके आइब्रो की ग्रोथ के लिए इसे काफी ज्यादा जरूरी माना जाता है. इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है और इसके लिए सिर्फ आपको हल्के हाथों से आइब्रो पर ऑलिव ऑयल से मसाज करना है. जब आप इससे मसाज करेंगे तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और बाल भी तेजी से ग्रो करने लग जाएंगे.
ये भी पढ़ें: नहाने का तरीका बदलें और पाएं ग्लोइंग स्किन, ये 3 आसान ब्यूटी हैक्स आपकी स्किन को बना देंगे सॉफ्ट और फ्रेश
