हर जगह दिखेगा आपका Confidence, बस अपनाएं Psychology के बताए ये 7 आसान नियम

How to Gain Confidence: अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी बात को गंभीरता से लें और आपकी मौजूदगी अलग नजर आए, तो इन 7 आसान नियमों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं.

How to Gain Confidence: कॉन्फिडेंस का मतलब हमेशा सबसे ज्यादा बोलना या हर किसी को अपनी बात मनवाना नहीं होता। असली आत्मविश्वास तब दिखता है, जब आप सोच-समझकर फैसले लेते हैं, सही समय पर सही बात कहते हैं और अपने व्यवहार से लोगों पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं.

छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपने रिश्तों, करियर और रोजमर्रा की जिंदगी में खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी बना सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 7 आसान सिकोलॉजिकल नियम, जो आपकी पर्सनैलिटी को और बेहतर बना सकते हैं.

अपने हर प्लान के बारे में सबको न बताएं

जब भी आप कोई नया लक्ष्य बनाते हैं या किसी नए काम की शुरुआत करते हैं, तो उसे तुरंत सबके साथ शेयर करने की जरूरत नहीं होती. कई बार लोगों की नकारात्मक बातें या बेवजह की सलाह आपका आत्मविश्वास कम कर सकती है. पहले अपने लक्ष्य पर चुपचाप मेहनत करें और जब अच्छा परिणाम मिले, तब लोगों को बताएं. अक्सर आपके काम, आपकी बातों से ज्यादा असर छोड़ते हैं.

PC: AI Image

जरूरत से ज्यादा न बोलें

हर बात का लंबा जवाब देना या खुद को बार-बार सही साबित करना जरूरी नहीं है. कम शब्दों में साफ और सोच-समझकर कही गई बात ज्यादा प्रभाव छोड़ती है. जब आप जरूरत के मुताबिक बोलते हैं, तो लोग आपकी बातों को ज्यादा ध्यान से सुनते हैं. सही समय पर चुप रहना भी एक अच्छी आदत मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: बच्चे को बनाना है अपना सबसे अच्छा दोस्त? ये 5 टिप्स आएंगे काम

अपनी बात नहीं, अपना काम दिखाएं

अगर कोई आपकी बात से सहमत नहीं है, तो हर बार बहस करने की जरूरत नहीं है. अपनी ऊर्जा बहस में लगाने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें. जब आपके अच्छे नतीजे सामने आएंगे, तो लोग खुद आपकी मेहनत और काबिलियत को पहचानेंगे. काम से मिला सम्मान लंबे समय तक याद रहता है.

हर समय सबके लिए उपलब्ध न रहें

दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन हर समय हर किसी के लिए उपलब्ध रहना जरूरी नहीं है. अगर आप हमेशा दूसरों को ही समय देंगे, तो अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो जाएगा. अपने समय और आराम की भी अहमियत समझें. इससे लोग भी आपके समय की कद्र करना सीखते हैं.

खुद को परफेक्ट दिखाने की कोशिश न करें

कोई भी इंसान हर काम में परफेक्ट नहीं होता. छोटी-छोटी गलतियां होना बिल्कुल सामान्य बात है. अपनी गलतियों को स्वीकार करने से लोग आपको ज्यादा ईमानदार और भरोसेमंद मानते हैं. हमेशा परफेक्ट दिखने की कोशिश करने से बेहतर है कि आप जैसे हैं, वैसे ही रहें.

कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें

जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी की वजह बन सकता है. इसलिए नौकरी बदलने, नया काम शुरू करने या कोई बड़ा वादा करने से पहले अच्छे से सोच लें. अगर फैसला आपकी जरूरत और भविष्य के हिसाब से होगा, तो आपको बाद में पछतावा भी कम होगा और आत्मविश्वास भी बना रहेगा.

अपनी अच्छी पहचान बनाएं

आपकी पहचान सिर्फ आपकी बातों से नहीं, बल्कि आपके व्यवहार और आदतों से बनती है. समय पर काम पूरा करना, वादा निभाना और दूसरों के साथ सम्मान से पेश आना आपकी अच्छी छवि बनाता है. जब लोग आप पर भरोसा करने लगते हैं, तो यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है.

यह भी पढ़ें: पहला प्यार हमेशा क्यों रहता है याद? इसके पीछे छिपे हैं ये 4 कारण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >