पीले पड़ गए सफेद कपड़े? फेंकने से पहले अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके, फिर से दिखेंगे नए जैसे

पीले पड़ गए सफेद कपड़ों को फेंकने की जरूरत नहीं - जानिए आसान घरेलू तरीकों से कैसे वापस लाएं नई जैसी चमक और सफेदी.

White Clothes Washing Tips: सफेद कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन समय के साथ पसीना, धूल, गलत धुलाई और स्टोरेज की वजह से ये कपड़े पीले पड़ने लगते हैं. कई लोग ऐसे कपड़ों को बेकार समझकर अलग रख देते हैं, जबकि कुछ आसान घरेलू उपायों से इन्हें फिर से चमकदार बनाया जा सकता है. अगर आपके भी सफेद शर्ट, कुर्ते, टी-शर्ट या स्कूल यूनिफॉर्म पीली हो गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं.इन तरीकों से धोने और कुछ नेचुरल क्लीनिंग टिप्स अपनाकर आप सफेदी वापस ला सकते हैं.

White Clothes Washing Tips: सफेद कपड़े धोने के असरदार टिप्स

सफेद शर्ट
  1. एक बाल्टी गर्म पानी में 2 से 3 नींबू का रस मिलाएं. कपड़ों को 1 घंटे भिगोकर रखें, फिर धो लें. इससे पीलापन कम होता है.
  2. डिटर्जेंट में 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़े धोएं. यह दाग और बदरंगपन हटाने में मदद करता है.
  3. रिंस करते समय आधा कप सफेद सिरका डालें. इससे कपड़े मुलायम भी होंगे और पीलापन भी घटेगा.
  4. सफेद कपड़ों को सीधी धूप में सुखाएं. सूरज की किरणें नेचुरल व्हाइटनर की तरह काम करती हैं.
  5. सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों के साथ कभी न धोएं. इससे रंग चढ़ने और पीलापन बढ़ने का खतरा रहता है.
  6. मशीन में ज्यादा कपड़े भरने से सफाई ठीक से नहीं होती और कपड़े फीके दिखने लगते हैं.
  7. कई लोग एक बार शर्ट पहनकर उसे वैसे ही रख दिया करते है ऐसा ना करें तुरंत सफाई करें.

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने पीले पड़े सफेद कपड़ों को फिर से चमकदार बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Right Ways to Wash Denim: एक छोटी-सी गलती से खराब हो सकती है आपकी जींस, जानें डेनिम धोने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Washing Clothes: शाम के समय कपड़े धोने से बचें, जानें वास्तु के अनुसार सही समय और तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >