Non Stick Tawa Cleaning Tips: नॉन स्टिक तवे से जिद्दी दाग और तेल की परतें होंगी गायब, बस अपनाएं ये इजी क्लीनिंग टिप्स

Non Stick Tawa Cleaning Tips: नॉन स्टिक तवा को साफ करना आसान है. थोड़ी देखभाल और सावधानी बरतने से आपका तवा कभी भी काला नहीं पड़ेगा. अगर आप भी अपने तवे को हमेशा नए जैसा बनाए रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए टिप्स को अपना सकते हैं.

Non Stick Tawa Cleaning Tips: नॉन-स्टिक तवा हमारे किचन का जरूरी हिस्सा होता है. लेकिन अक्सर तेज आंच पर रोटियां सेकने से तवे की सतह जल जाती है और घी, तेल के रेगुलर इस्तेमाल से उस पर काले धब्बे पड़ जाते हैं. इससे न केवल तवे की चमक चली जाती है, बल्कि उसकी नॉन-स्टिक कोटिंग भी धीरे-धीरे खराब होने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं आपका तवा लंबे समय तक नए जैसा चमके, तो उसकी सही तरीके से सफाई और देखभाल बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल में हम बताने जा रहे हैं नॉन स्टिक तवा को साफ करने के आसान तरीके. 

नींबू और सिरका से कैसे साफ करें सफाई?

नींबू और सिरका से आप तवे की गहरी सफाई कर सकते हैं. इसके लिए तवा को हल्का गरम करें और इस पर नींबू का रस और सिरका डालकर छोड़ें. गरम होने पर सिरका से चिकनाई से साफ हो जाएगा. थोड़ी देर बाद तवा को गुनगुना पानी डालकर साफ करें और कपड़े से पोंछ लें.

 बेकिंग सोडा से कैसे साफ करें? 

लंबे समय तक तवा अगर ठिक से साफ न किया जाए तो काली कोटिंग जम जाती है. इसे साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए तवा पर बेकिंग सोडा छिड़के, इसमें नींबू का रस और सिरका डालकर खूखने के लिए छोड़ दें. थोड़ी देर बाद स्पंज या सॉफ्ट स्क्रबर से इसे साफ करें.

यह भी पढ़ें: Steel Pan Cleaning Tips: स्टील पैन में जम गए हैं तेल और मसालों के दाग, तो इन आसान नुस्खों से मिनटों में करें सफाई

लिक्विड डिशवॉश से कैसे करें साफ?

रोजाना की सफाई के लिए लिक्विड डिशवॉश या डिशवॉश सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे पानी में घोलकर स्पंज की मदद से साफ करें और पानी से धोएं. 

नॉन स्टिक तवा साफ करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

गरम नॉन स्टिक तवा को कभी भी ठंडे पानी से नहीं धोना चाहिए. हर बार इस्तेमाल के बाद तवा को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें फिर पानी या फिर डिशवॉश से धोकर साफ कर लें. गरम तवा को पानी से धोने पर इसकी नॉन स्टिक कोटिंग खत्म हो सकती है और तवा जल्दी खराब हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: Iron Tawa Cleaning Tips: लोहे के तवे को बनाएं बिल्कुल नए जैसा, सफाई के लिए अपनाएं ये बेस्ट क्लीनिंग टिप्स 

नॉन स्टिक तवा को लंबे समय तक चमकदार कैसे रखें ?

तवा को हमेशा नए जैसा और चमकदार बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इसकी सफाई जरूरी है. हर बार सफाई के बाद तेल से तवे की कोटिंग करें.

नॉन-स्टिक तवे पर तेल की परत क्यों जम जाती है?

बार-बार खाना बनाने और तेज आंच पर पकाने से तेल की परत बन जाती है. इसे हटाने के लिए हफ्ते में दो बार सिरका और बेकिंग सोडा से डीप क्लीनिंग जरूर करें.

तवे की नॉन स्टिक कोटिंग बचाए रखने के लिए क्या करें?

तवे की नॉन स्टिक कोटिंग बचाए रखने के लिए हर बार सफाई के बाद तेल से कोटिंग करें. तवे पर कभी भी नुकीले चम्मच या चांकू का इस्तेमाल न करें. साथ ही हमेशा सॉफ्ट स्पंज से ही तवा साफ करें.

यह भी पढ़ें: How To Clean Kitchen Cabinet For Diwali: दिवाली से पहले किचन कैबिनेट को बनाएं चमकदार, इन आसान घरेलू नुस्खों से दूर करें जिद्दी दाग और चिकनाई 

यह भी पढ़ें: Wardrobe Cleaning Tips: दिवाली की सफाई में अलमारी को न करें नजरअंदाज, सफाई के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >