हर फेस शेप पर नहीं जंचती एक जैसी ज्वेलरी, जानें आपके लिए क्या है बेस्ट

Jewelry for Face Shape: अपने फेस शेप के हिसाब से चुनें परफेक्ट ज्वेलरी. जानें ओवल, राउंड aउर स्क्वायर फेस शेप पर कौन से ईयररिंग्स और नेकलेस सबसे ज्यादा सूट करेंगे.

Jewelry for Face Shape: ज्वेलरी सिर्फ आपके लुक को खूबसूरत नहीं बनाती, बल्कि सही डिजाइन चुनने पर चेहरे की खूबसूरती भी निखार देती है. कई बार महंगी ज्वेलरी खरीदने के बाद भी वह उतनी अच्छी नहीं लगती, क्योंकि उसका डिजाइन आपके फेस शेप से मैच नहीं करता.

अगर आप चाहती हैं कि ईयररिंग्स, नेकलेस या चोकर पहनने के बाद आपका चेहरा और भी अट्रैक्टिव दिखे, तो सबसे पहले अपने फेस शेप को समझना जरूरी है. आइए जानते हैं कि किस फेस शेप पर कैसी ज्वेलरी (Jewelry for Face Shape) सबसे ज्यादा सूट करती है. 

ओवल फेस पर लगभग हर डिजाइन लगता है अच्छा

अगर आपका चेहरा ओवल यानी अंडाकार है, तो आप खुद को लकी मान सकती हैं. इस फेस शेप पर लगभग हर तरह की ज्वेलरी अच्छी लगती है. लंबे झुमके, स्टड, हूप्स और चोकर सभी आसानी से कैरी किए जा सकते हैं. बहुत ज्यादा लंबे और भारी ईयररिंग्स की जगह मीडियम साइज के डिजाइन ज्यादा बैलेंस्ड लुक देते हैं. 

PC: AI Generated

राउंड फेस के लिए चुनें लंबे ईयररिंग्स (Jewelry for Face Shape)

गोल चेहरे वाली महिलाओं को ऐसे ईयररिंग्स चुनने चाहिए जो चेहरे को थोड़ा लंबा दिखाएं. लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग्स, डैंगलर्स और पतले डिजाइन इस फेस शेप पर काफी अच्छे लगते हैं. वहीं, बहुत बड़े गोल हूप्स या चौड़े स्टड चेहरे को और ज्यादा गोल दिखा सकते हैं, इसलिए इन्हें कम पहनना बेहतर रहता है. 

PC: AI Generated

स्क्वायर फेस पर सॉफ्ट डिजाइन लगते हैं बेहतर

अगर आपके चेहरे की जॉलाइन चौड़ी और साफ नजर आती है, तो आपका फेस शेप स्क्वायर हो सकता है. ऐसे चेहरे पर गोल या ओवल शेप वाले ईयररिंग्स, छोटे हूप्स और कर्व डिजाइन वाली ज्वेलरी अच्छी लगती है.  ये चेहरे के तीखे फीचर्स को थोड़ा सॉफ्ट लुक देते हैं. 

PC: AI Generated

हार्ट शेप फेस के लिए बेस्ट हैं ड्रॉप ईयररिंग्स

हार्ट शेप फेस में माथा चौड़ा और ठुड्डी पतली होती है. इस फेस शेप पर नीचे की ओर चौड़े होने वाले ड्रॉप ईयररिंग्स, टीयरड्रॉप डिजाइन और छोटे पेंडेंट नेकलेस काफी अच्छे लगते हैं. इससे चेहरे का लुक बैलेंस्ड दिखाई देता है. 

PC: AI Generated

डायमंड फेस पर ट्राई करें स्टड और छोटे हूप्स

अगर आपके गाल की हड्डियां उभरी हुई हैं और माथा व ठुड्डी पतले हैं, तो आपका फेस डायमंड शेप का हो सकता है. इस फेस शेप पर स्टड, छोटे हूप्स और नाजुक पेंडेंट नेकलेस (Jewelry for Face Shape) बेहद खूबसूरत लगते हैं. बहुत लंबे ईयररिंग्स पहनने से बचें, क्योंकि इससे चेहरा ज्यादा लंबा नजर आ सकता है. 

PC: AI Generated

नेकलेस चुनते समय भी रखें ध्यान

सिर्फ ईयररिंग्स ही नहीं, नेकलेस का चुनाव भी फेस शेप के अनुसार करना चाहिए. राउंड फेस पर लंबे नेकलेस अच्छे लगते हैं, जबकि लंबे चेहरे पर चोकर या शॉर्ट नेकलेस बेहतर दिखते हैं. अगर आपका चेहरा ओवल है, तो आप अपनी पसंद के अनुसार लगभग हर तरह का नेकलेस पहन सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: नई दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये मरून और पिंक बैंगल सेट, हर लुक में लगा देंगे चार चांद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >