Homemade Hair Oil: बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का झड़ना, रूखापन और बालों का कमजोर होना काफी आम है. इन प्रॉब्लम्स से परेशान होकर अधिकतर लोग बाजार से कई तरह के महंगे हेयर ऑयल खरीदते हैं, लेकिन कई बार उनका इस्तेमाल करने के बाद भी बालों पर असर देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में बहुत से लोग अपने बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय अपनाना पसंद करते हैं. इसलिए आज हम आपको घर पर ही होममेड हेयर ऑयल बनाने के बारे में बताएंगे, जो बिल्कुल नेचुरल चीजों से बनता है. होममेड हेयर ऑयल बनाना का तरीका कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanchalnavneetjain पर बताया है.
होममेड हेयर ऑयल कैसे बनाएं?
- होममेड ऑयल बनाने के लिए आप 2 चम्मच मेथी दाना, 1 चम्मच कलौंजी, करी पत्ता, आधा कटा प्याज और 1 कटा हुआ एलोवेरा जेल लें.
- अब एक पैन में नारियल तेल और सरसों का तेल डालें. जब ये गर्म हो जाए तब आप इसमें सारी चीजें डालें. इसे 5-7 मिनट के लिए अच्छे से पकने दें. जब ये पक जाए तब आप इसे छननी की मदद छानकर से किसी कटोरी में निकाल लें.
- इसके बाद आप इसमें 3 विटामिन E की कैप्सूल डालकर अच्छे से मिला लें. इसे डालने के बाद आप इसे किसी जार में स्टोर कर लें. कैप्सूल डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर लें. अब आप इस हेयर ऑयल को बालों पर लगा सकते हैं.
होममेड हेयर ऑयल बालों पर कैसे लगाएं?
- आप तैयार हुए हेयर ऑयल को रात में बालों पर लगाएं और सुबह बालों को वॉश कर लें.
यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, मिलेंगे फायदे
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.
