Homemade Cheese Bread: ट्राय करें घर पर बना हेल्दी चीज स्प्रेड, स्वास्थ्य और टेस्ट में No कॉम्प्रोमाइज!

Homemade Cheese Bread: चीज स्प्रेड खाना सबको पसंद है. मार्केट में मिलने वाले चीज स्प्रेड में कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स मिले रहते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं. ऐसे में घर पर आप आसानी से चीज स्प्रेड तैयार कर सकते हैं. यह बिल्कुल नेचुरल और हेल्दी होता है. पढे़ं पूरी रेसिपी…

Homemade Cheese Bread: ब्रेड, टोस्ट, चिप्स और क्रैकर्स के साथ परोसे जाने वाले चीज स्प्रेड का स्वाद ही अलग होता है. खासकर जब वो घर का बना हो तो उसकी बात ही जुदा है. मार्केट में मिलने वाले चीज स्प्रेड खाने में टेस्टी तो लगते हैं, लेकिन उसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स और एडिटिव्स होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं. ऐसे में घर पर बना ताजा चीज स्प्रेड न सिर्फ स्वादिष्ट होगा, बल्कि पूरी तरह से नेचुरल और हेल्दी भी होगा. तो चलिए, जानते हैं घर पर आसानी से चीज स्प्रेड बनाने की रेसिपी. 

सामग्री:

पनीर – 1 कप (फ्रेश, नरम)

दूध – ¼ कप (गुनगुना)

मक्खन – 1 टेबलस्पून (नमक रहित)

नमक – स्वादानुसार

काली मिर्च – ¼ टीस्पून (ऑप्शनल)

हर्ब्स – जैसे ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स (अगर आपको पसंद हो)

विधि:

1. पनीर को हाथ से थोड़ा मैश करें और फिर मिक्सर में डालें.

2. इसमें दूध, मक्खन, नमक और काली मिर्च डालें.

3. सब कुछ अच्छी तरह से ब्लेंड करें जब तक कि क्रीमी और स्मूद टेक्सचर न आ जाए.

4. अगर आपको फ्लेवर देना है तो ऑरेगैनो या चिली फ्लेक्स मिला सकते हैं.

5. तैयार चीज स्प्रेड को एयरटाइट कंटेनर में भरें और फ्रिज में रखें. यह 5-6 दिन तक ताजा रहता है.

स्वाद में भी कर सकते हैं बदलाव

घर का बना यह चीज स्प्रेड बच्चों के लंच, सैंडविच, या बर्गर के लिए एक हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार बदलाव भी कर सकते हैं. अगली बार जब ब्रेड खाने का मन न करे, तो इस होममेड चीज स्प्रेड से उसे खास बना दीजिए. बच्चे अपना लंच फिनिश कर के ही आएंगे.

ALSO READ: Mango Choco Bar Recipe: घर पर बनाएं मैंगो चोकोबार, मशीन और केमिकल्स का झंझट खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >