कील ठोकने से पहले कर लें ये काम, नहीं टूटेगा दीवार का प्लास्टर

Home Repair Tips: कील ठोकते समय अक्सर दीवार का प्लास्टर टूट जाता है, जिससे दीवारें खराब दिखने लगती हैं. ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं.

Home Repair Tips: घर की दीवार पर फोटो फ्रेम, घड़ी, कैलेंडर या दूसरी हल्की चीजें लगाने के लिए कील ठोकनी पड़ती है. लेकिन कई बार कील लगाते ही उसके आसपास का प्लास्टर टूटने लगता है और दीवार खराब दिखने लगती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीके अपनाकर इस परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है. आइए जानते हैं क्या करें.

कील ठोकते समय प्लास्टर क्यों टूट जाता है?

जब दीवार में कील ठोकी जाती है, तो हथौड़े की चोट का दबाव आसपास के प्लास्टर पर पड़ता है. अगर दीवार का प्लास्टर कमजोर हो, कील गलत हो या हथौड़ा बहुत जोर से मारा जाए, तो प्लास्टर टूट सकता है. कई बार कील के आसपास छोटी दरार या गड्ढा भी बन जाता है.

पहले दीवार की मजबूती जरूर जांचें

कील लगाने से पहले दीवार को ध्यान से देखें. अगर कहीं दरार हो, प्लास्टर उखड़ा हुआ हो या दीवार भुरभुरी लगे, तो वहां कील न ठोकें.

दीवार को उंगली से हल्का खटखटाकर भी देख सकते हैं. अगर आवाज ठोस आए, तो जगह मजबूत हो सकती है. अगर आवाज खोखली लगे, तो वहां सावधानी बरतें.

पहले टेप लगाएं, फिर कील ठोकें

जिस जगह कील लगानी है, वहां पहले पेंसिल से निशान बना लें. अब उस जगह पर पेंटर टेप का छोटा टुकड़ा चिपका दें.

इसके बाद टेप के ऊपर से धीरे-धीरे कील ठोकें. इससे प्लास्टर के टूटने की संभावना कम हो सकती है. चाहें तो शुरुआत में हथौड़े और दीवार के बीच मोड़ा हुआ कागज भी रख सकते हैं.

कील को सीधा रखने का आसान तरीका

शुरुआत में कील अक्सर हिलती है. इससे दीवार भी खराब हो सकती है. ऐसे में कील को कंघी के दांतों या किसी क्लिप में फंसा लें. फिर हल्के हाथ से हथौड़ा मारें,जब कील थोड़ा अंदर चली जाए, तब कंघी या क्लिप हटा दें. इससे उंगलियां भी सुरक्षित रहती हैं और कील भी सीधी लगती है.

हर दीवार के लिए सही कील चुनें

हर तरह की दीवार के लिए एक जैसी कील सही नहीं होती.

  • प्लास्टर या ड्राईवॉल के लिए पतली स्टील की कील ठीक रहती है.
  • कंक्रीट की दीवार के लिए मजबूत स्टील की कील का इस्तेमाल करें.
  • अगर भारी सामान टांगना है, तो केवल कील की जगह वॉल प्लग लगाना बेहतर रहेगा.
  • ईंट की दीवार में हो सके तो कील ईंटों के बीच वाले मोर्टार वाले हिस्से में लगाएं.

ब्रेड की ट्रिक भी आ सकती है काम

अगर कील बार-बार फिसल रही है, तो ब्रेड के मुलायम हिस्से की छोटी-सी गोली बनाकर दीवार पर रखें. उसके ऊपर कील रखकर हल्के हाथ से हथौड़ा मारें.

इससे शुरुआत में कील अपनी जगह पर बनी रहती है. जब कील थोड़ा अंदर चली जाए, तब ब्रेड का हिस्सा हटा दें.

इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान

  • हथौड़ा हमेशा हल्के हाथ से चलाएं.
  • शुरुआत में तेज चोट न करें.
  • कील हमेशा सीधी रखें.
  • दीवार के कोने या किनारे के बहुत पास कील न ठोकें.
  • कमजोर या टूटी हुई दीवार पर कील लगाने से बचें.

यह भी पढ़ें: बिना मशीन के भी चमक उठेगा आपका सोफा, बस अपनाएं ये आसान ट्रिक्स



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >