ड्राई स्किन से हैं परेशान? त्वचा को फ्रेश और हाइड्रेटेड बनाने के लिए आजमाएं ये तरीका

Dry Skin: अगर आप भी ड्राई स्किन से परेशान हैं और इसे दूर करने के लिए कोई तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यहां बताए तरीके को ट्राई कर सकते हैं.

Dry Skin: बदलते मौसम, बाहर की धूल-मिट्टी और सही स्किन केयर नहीं करने की वजह से ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है. त्वचा में नमी की कमी होने पर स्किन रूखी, खुरदुरी और बेजान दिखने लगती है. कई बार इसमें खुजली और पपड़ी जैसी समस्या भी देखने को मिलती है. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो आपके चेहरे की नेचुरल ग्लो भी कम होता है. इस प्रॉब्लम को दूर करने के लिए लोग अलग अलग उपाय भी अपनाते हैं. अगर आप भी इस समस्या को दूर करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए उपाय को आजमा सकते हैं. इस बारे में योग गुरु डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बताया है. आइए जानते हैं ये आसान घरेलू नुस्खा.

मिस्ट का इस्तेमाल करें

आप स्किन ड्राईनेस और रूखेपन को दूर करने के लिए बॉडी मिस्ट का यूज कर सकते हैं. रूखी स्किन पर पानी की फुहार छोड़ने से ये स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है. इसलिए आप पानी के साथ मॉइस्चराइजिंग चीजों का इस्तेमाल करें. इसके लिए आप गुड़हल के फूल और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

मिस्ट को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका 

बॉडी मिस्ट बनाने के लिए आप एक बर्तन को लें. इसमें आप 4 से 5 गुड़हल के फूल को डाल दें. अब आप एक गिलास पानी को मिला लें. इसे आपको 10 मिनट तक उबालना है. अब आप इस मिश्रण को ठंडा करके छान लें. अब आप इसमें 1 चम्मच गुलाब जल को डाल दें. इसे आप स्प्रे बॉटल में भरकर रखें. इसे आप 2 से 3 घंटे में या जब स्किन रूखी लगे तब चेहरे पर स्प्रे करें. इससे स्किन की ड्राईनेस कम होगी और स्किन फ्रेश नजर आएगी.  

ये भी पढ़ें: Night Skincare Tips: रात में की गई ये गलतियां आपकी स्किन बर्बाद कर रही हैं, अभी जानें बचाव का तरीका

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: रूखी और थकी हुई स्किन को तुरंत चमकदार बनाने के लिए आज ही शुरू करें ये उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >