Holi Skin Care Tips: होली के रंगों से अपने स्किन और बालों को इस तरह रखें सुरक्षित, जानें आसान तरीका

Holi Skin Care Tips: होली को रंगों के त्योहार के नाम से जाना जाता है, और देश भर में लोग इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते है. होली में रंगो से खेलने का एक अलग ही मजा है और सभी इसकी तैयारी कई दिन पहले ही करना शुरू कर देते है. हालांकि […]

Holi Skin Care Tips: होली को रंगों के त्योहार के नाम से जाना जाता है, और देश भर में लोग इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाते है. होली में रंगो से खेलने का एक अलग ही मजा है और सभी इसकी तैयारी कई दिन पहले ही करना शुरू कर देते है. हालांकि होली की तैयारी के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी तैयारी की जरूरत होती है. लोग गुलाल और रंगों से खलने का बेहद आनंद उठाते है पर अकसर इन रंगो में केमिकल होने के कारण हमारे त्वचा और बालो पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में होली खलने से पहले हमें अपनी त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है. चलिए जानते है कुछ ऐसे टिप्स जिनको फॉलो करके आप अपनी त्वचा को केमिकल युक्त रंगो से बचा सकते है.

नारियल तेल है मददगार
होली खेलने से पहले त्वचा और बालों पर नारियल तेल लगाना बेहद जरूरी है. नारियल तेल की मोटी परत हमारे शरीर से रंग हटाने में मदद करता है और हमें केमिकल वाले रंगों से बचाता है.

Summer Skin Care Tips: सनबर्न से होने वाले नुकसान से खुद को रखें सुरक्षित, जानें क्या है तरीका: Holi Skin Care Tips: होली के रंगों से अपने स्किन और बालों को इस तरह रखें सुरक्षित, जानें आसान तरीका

त्वचा की नमी बनाए रखें
हेल्दी त्वचा के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है. भरपूर मात्रा में पानी पीए और होली खलने से पहले स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्र्चराइज कर लें. ऐसे मॉइश्र्चराइजर का इस्तेमाल करें जो खतरनाक केमिकल युक्त रंगो से आपके स्किन को बचाए रखेगा.

सनस्क्रीन है जरूरी
अपनी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए मॉइश्र्चराइजरल के साथ सनस्क्रीन का भी इस्तेमाल करें. ऐसा सनस्क्रीन लगाए जो आपको धूप से बचाने के साथ-साथ रंगो के हानिकारक प्रभाव से बचाए.

Health Tips: चाय के साथ हरगिज न खाएं ये 7 चीजें, होगा बड़ा नुकसान: Holi Skin Care Tips: होली के रंगों से अपने स्किन और बालों को इस तरह रखें सुरक्षित, जानें आसान तरीका

लिप बाम लगायें
हमारे होंठ बेहद नाजुक होने के कारण, केमिकल युक्त गुलाल होंठों को नुकसान पहुंचा सकते है. होली के दौरान होंठों का ध्यान रखने के लिए लिप बाम लगाए. लिप बाम लगाने से कटे फटे होंठ केमिकल युक्त रंग से बचे रहते है. इसलिए रंगों से खेलने से पहले होंठों पर लिप बाम लगा लें.

फेस पैक है फायदेमंद
होली में रंगो से खेलने के बाद त्वचा पर फेस पैक लगाए. फेस पैक आपके चेहरे पर लगे रंग को छुड़ाने में मदद करता है, और चेहरे की ग्लो को बनाए रखता है. घर पर बनाए गए हल्दी, बेसन, शहद, दही के फेस पैक काफी फायदेमंद होते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >