होली के मौके पर लंच में तैयार करें ये 5 डिशेज

Holi Lunch Ideas: अगर आप भी इस होली अपने परिवार और दोस्तों के लिए खास और यादगार लंच तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. होली पर आप ये 5 पकवान रेडी कर सकते हैं.

Holi Lunch Recipe Ideas: जब भी त्योहार नजदीक आने लगते हैं तो घरों में भी इससे जुड़ी तैयारियां भी तेज होने लगती हैं. त्योहार को लेकर घरवाले भी खाने में तरह-तरह के पकवान बनाने की डिमांड करते हैं. अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है. इस मौके पर घरों में टेस्टी डिश बनाई जाती है. रंग खेलने के बाद दोपहर में स्वादिष्ट खाना खाकर मजा आ जाता है. अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में आप भी लंच में कुछ टेस्टी डिशेज बनाने का सोच रहे हैं तो इन रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. 

आलू दम करें तैयार 

होली के दिन आप आलू दम बना सकते हैं. आलू दम बनाने के लिए छोटे आलू उबालकर छील लें. तेल में सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, तेजपत्ता, अदरक-लहसुन पेस्ट और प्याज भूनें. अब टमाटर प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाला अच्छे से पका लें. तले हुए आलू डालकर नमक मिला लें और पानी डालकर धीमी आंच पर पका लें. आलू दम को आप पूरी के साथ सर्व करें. 

कटहल की सब्जी करें तैयार 

होली पर कटहल की सब्जी को तैयार कर सकते हैं. कटहल की सब्जी बनाने के लिए पहले कच्चे कटहल को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें. कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, तेजपत्ता और बारीक कटा प्याज भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डाल दें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाला अच्छे से पका लें. कटहल को डालें और मसाले में अच्छी तरह मिलाएं. पानी डालकर ढककर पकाएं. ऊपर से गरम मसाला डाल दें.

छोले को करें तैयार 

छोले बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चने को रातभर पानी में भिगो दें. फिर कुकर में काबुली चने और नमक डालकर 5-6 सीटी आने तक पका लें. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और तेजपत्ता डाल दें. फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर प्यूरी डाल दें. हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और छोले मसाला मिलाकर अच्छे से सभी चीजों को मिक्स करें. इसके बाद उबले हुए छोले और थोड़ा उबला पानी डालकर आंच पर पकने दें. ऊपर से बारीक कटी धनिया पत्ती को डाल दें. इसे आप पूरी या चावल के साथ सर्व करें. 

चना दाल तड़का करें तैयार 

चना दाल तड़का बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर लगभग 30 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद कुकर में दाल, हल्दी और नमक डालकर 4-5 सीटी आने तक पका लें. अब एक पैन में घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं. फिर बारीक कटा प्याज डालकर भूनें.  इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डाल दें. धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे. अब उबली हुई दाल को मसाले में मिला दें. इसे आप चावल के साथ सर्व करें. 

जीरा राइस को तैयार करें 

जीरा राइस एक स्वादिष्ट डिश है, जो दाल या किसी भी सब्जी के साथ अच्छी लगती है. इसके लिए आप चावल को धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें. फिर एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें जीरा, दालचीनी और तेजपत्ता डाल दें. अब चावल को डाल दें. इसे हल्के हाथों से चला लें. अब इसमें पानी और स्वादानुसार नमक डालें. ढककर धीमी आंच पर चावल को सॉफ्ट होने तक पकाएं. 

यह भी पढ़ें: खाने का स्वाद बढ़ा देगा चटपटा तड़के वाला बूंदी रायता, ऐसे करें तैयार

यह भी पढ़ें: Poha Recipes: सुबह की शुरुआत करें स्वादिष्ट पोहे के साथ, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >