Helmet Cleaning Tips: जब भी हम बाहर बाइक या स्कूटी से जाते हैं तो हेलमेट हमारी सेफ्टी के लिए बहुत काम आता है. हेलमेट के लगातार इस्तेमाल की वजह से इसमें धूल, गंदगी और पसीने की बदबू आने लगती हैं. जिससे बालों का झड़ना या गंदा होने जैसी समस्या होने लगती है. इस आर्टिकल से आप हेलमेट को साफ करने का तरीका जान सकते हैं, जिसे अपनाकर आप हेलमेट को सही तरीके से साफ कर सकते हैं.
हेलमेट की सफाई कैसे करें?
- सबसे पहले हेलमेट के अंदर की फोम पैडिंग को पूरी तरह निकाल लें. ये पैड सबसे ज्यादा पसीना और गंदगी सोखते हैं. इन्हें बेबी शैम्पू की मदद से पानी में 3–4 घंटे के लिए भिगो दें. भिगोने के बाद इन्हें अच्छी तरह धो लें और पूरी तरह सूखने दें.
- ध्यान रखें आप पूरा हेलमेट पानी में बिल्कुल न डुबोएं. इसकी हार्ड शेल और अंदर की परतों में पानी फंस सकता है, जिससे ठीक से न सूखने पर फंगस और बदबू हो सकती है.
- अब हेलमेट के वाइजर (visor) को निकालकर गुनगुने पानी में हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें. इससे धूल, उंगलियों के निशान और दाग बिना खरोंच के हट जाते हैं. फिर इसे सूखे साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें.
- हेलमेट के बाहरी हिस्से और बाकी भागों को हल्के गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें. इसके बाद सूखे कपड़े से सब कुछ अच्छी तरह पोंछ लें.
- अगर हेलमेट के बाहर में एक्स्ट्रा पार्ट्स हैं तो उसे स्क्रू से खोलकर साफ करें.
- जब हेलमेट के सभी हिस्से पूरी तरह सूख जाए, तब हेलमेट को वापस जोड़ लें.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- बर्तन धोते समय कर रहे हैं ये लापरवाही, तो हो जाएं सावधान! स्वास्थ्य के लिए बन सकती है जानलेवा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
