Healthy Tea Ideas: आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल काफी ज्यादा बिगड़ गयी है. हर दिन बाहर का खाना और बिना समय की चिंता किये कुछ भी खा लेने की आदत फेट फूलने, गैस और डाइजेशन के बिगड़ने की वजह बन रही है. पेट से जुड़ी समस्याएं इतनी कॉमन हो गयी हैं कि आप हर दूसरे व्यक्ति को इसकी शिकायत करते सुन सकते हैं. कई बार खाना खाने के तुरंत बाद ही पेट हैवी लगने लगता है और साथ ही सुस्ती भी महसूस होने लग जाती है. अगर आपके साथ भी आये दिन ऐसा ही कुछ होता रहता है तो आज की यह आर्टिकल आपके काम आ सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके पेट को आराम पहुंचाने के साथ ही आपके डाइजेशन को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. इनकी सबसे खास बात होती है कि ये चाय हेल्दी होने के साथ ही आपके शरीर को अंदर से फ्रेश महसूस करने में भी मदद करते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 चाय के बारे में, जो आपके पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स को कम करने में आपकी मदद कर सकती हैं.
अदरक की चाय का करें सेवन
जब भी पेट से जुड़ी कोई प्रॉब्लम होती है, तो हमारी माएं हमारे लिए अदरक की चाय बना देती हैं. यह सबसे पसंदीदा घरेलू उपायों में से एक है. अदरक में कुछ ऐसी क्वालिटीज पायी जाती हैं जो आपके पेट में इन्फ्लेमेशन और गैस को कम करने में मदद कर सकते हैं. अगर आपको खाना खाने के तुरंत ही बाद अपना पेट भारी लगने लगता है या फिर आपको बार-बार ब्लोटिंग की प्रॉब्लम रहती है, तो आपको अदरक को चाय को जरूर ट्राय करना चाहिए. यह चाय गैस को बाहर निकालने के साथ ही खाने को जल्दी डाइजेस्ट होने में भी मदद करती है.
ये भी पढ़ें: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सावधान
ट्राय करें पुदीना की चाय
जब आप पुदीना की चाय पीते हैं तो आपके पेट को ठंडक तो मिलती ही है, इसके साथ ही आपके डाइजेशन को भी शांत रखने में मदद मिलती है. इसमें मौजूद नेचुरल प्रॉपर्टीज आपके पेट के मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करती है. जब आपके पेट के मसल्स रिलैक्स होते हैं तो आपको गैस, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा मिल सकता है. गर्मियों के इन दिनों में आपको यह चाय जरूर ट्राय करनी चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर को अंदर से फ्रेश फील करने में मदद करता है. अगर कुछ मसालेदार खाने के बाद आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं, तो आपको पुदीने की चाय को जरूर ट्राय करना चाहिए.
सौंफ की चाय भी आपके लिए फायदेमंद
सौंफ का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सदियों से डाइजेशन को सुधारने के लिए किया जाता रहा है. कुछ भी खाने के बाद सौंफ का सेवन करना हमारे लिए एक आदत की तरह है. जब आप सौंफ की चाय का सेवन करते हैं तो आपको गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है. सौंफ की चाय आपके पेट में जमा हुए एक्स्ट्रा गैस को बाहर निकालने में मदद करती है और साथ ही खाना को आसानी से डाइजेस्ट होने में भी मदद करती है. अगर आपको हर दिन अपना पेट भारी महसूस होता है, तो खाने के बाद सौंफ की चाय का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी
स्ट्रेस को दूर करे कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी में रिलैक्सिंग प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि अगर आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी की वजह से डाइजेशन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हुई है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए. अगर आपका डाइजेशन खराब हुआ है और पेट भी फूल रहा है, तो इस चाय के सेवन में सिर्फ आपका शरीर ही नहीं, बल्कि आपका दिमाग भी पूरी तरह से शांत हो सकता है. इस चाय के सेवन से पेट की इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही आपको रात के समय नींद भी बेहतर आती है. आपको हर रात सोने से पहले एक कप कैमोमाइल टी का सेवन जरूर करना शुरू कर देना चाहिए.
ग्रीन टी भी है हेल्दी चॉइस
आज के समय में ग्रीन टी को भी एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है. इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को डिटॉक्स करने के साथ ही आपके मेटाबोलिज्म को भी बेहतर बनाने में काफी ज्याद मदद करते हैं. अगर आप अपने पेट को हल्का महसूस कराने के साथ ही अपने डाइजेशन को भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो ग्रीन टी इसमें आपकी काफी मदद कर सकती है. अगर आप सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो आपको ब्लोटिंग और सुस्ती जैसी प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिल सकता है. आपको कभी भी इसे खली पेट नहीं पीना चाहिए. अगर आप इसे खाली पेट पीते हैं, तो आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर
