Hair Care Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल हमेशा ही हेल्दी, खूबसूरत और प्रॉब्लम फ्री रहें. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लाख कोशिशों के बावजूद हमें बालों से जुड़ी कोई न कोई प्रॉब्लम हो ही जाती है. जब ऐसा कुछ भी होता है तो अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना पसंद करते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स हमारे काम तो आ जाते हैं, लेकिन कई बार इनका भी कोई फायदा हमें मिलता नहीं है. अगर आप भी बालों से जुड़ी किसी भी तरह की प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करके बालों से जुड़ी कई तरह की प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. बता दें मुल्तानी मिट्टी आपके स्कैल्प को क्लीन करने में, डैंड्रफ को खत्म करने में और साथ ही बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने में काफी हद तक मदद कर सकता है.
आपके बालों के लिए क्यों फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी?
अगर आप मुल्तानी मिट्टी के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें यह एक नेचुरल क्ले है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ स्किन के लिए बल्कि बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसका इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सालों से स्किन और बालों की देखभाल में किया जाता रहा है. जब आप इसका इस्तेमाल अपने बालों और स्कैल्प पर करने शुरू करते हैं तो यह गंदगी, पसीना और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में सिर्फ मदद नहीं करता है, यह आपके स्कैल्प को ठंडक देता है और साथ ही उन्हें क्लीन और फ्रेश महसूस करने में भी मदद करता है. अगर आप नैचुरली शाइनी बाल चाहते हैं, तो आपको इसका इस्तेमाल जरूर हफ्ते में एक बार करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: सफेद बाल छिपाने के लिए अब पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं ये नेचुरल हेयर डाई और पाएं काले-खूबसूरत बाल
मुल्तानी मिट्टी से खत्म करें डैंड्रफ की प्रॉब्लम
जब आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल अपने स्कैल्प पर करते हैं, तो यह आपके स्कैल्प को डीप क्लीन करने में मदद करता है. इसके इस्तेमाल से आपके डैंड्रफ की प्रॉब्लम को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इसमें कुछ ऐसे नैचुरल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपके स्कैल्प को सिर्फ ठंडक नहीं देते हैं बल्कि खुजली से भी राहत पाने में आपकी मदद करते हैं. अगर आप इसके फायदे को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला देनी चाहिए. यह आपके स्कैल्प को साफ करता है और साथ ही जड़ों में जमी गंदगी को हटा देता है.
ऑयली स्कैल्प वाले जरूर करें इस्तेमाल
अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है और शैंपू करने के कुछ ही देर बाद आपके बाल एक बार फिर से चिपचिपे हो जाते हैं, तो आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यह आपके स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेता है और साथ ही आपके बालों को लंबे समय तक फ्रेश लुक देने में मदद करता है. अगर आपके स्कैल्प में खुजली और बदबू की प्रॉब्लम है तो आपको एक बार इसका इस्तेमाल जरूर अपने बालों और स्कैल्प पर करना चाहिए. इसका इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ एक बार करना आपके लिए काफी होता है.
यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से घर पर ही तैयार करें हेयर ग्रोथ ऑयल, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
बालों को शाइनी और स्ट्रॉन्ग बनाने में भी करता है मदद
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से आपके बालों की जड़ों को डीप क्लीन करने में मदद मिलती है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. जब आपके बालों की जड़ें साफ होती हैं रहती हैं तो वे हेल्दी भी दिखने लगती हैं. यह एक बड़ी वजह है कि इसके इस्तेमाल के कुछ ही समय बाद आपके बाल पहले से ज्यादा शाइनी और सॉफ्ट लगने लगती है.
कैसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी से नैचुरल हेयर पैक?
अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर मुल्तानी मिट्टी से हेयर पैक कैसे बन सकता है, तो बता दें इसका जो तरीका होता है वह काफी ज्यादा आसान होता है. इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में 4 से 5 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें नॉर्मल पानी या फिर गुलाबजल मिक्स कर देना है. इसके बाद आपको इसमें 2 चम्मच दही और एलोवेरा जेल भी मिक्स कर सकते हैं. इन सभी चीजों को मिक्स करते हुए एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अगर आपके बाल काफी ज्यादा ड्राई हैं, तो इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदें मिक्स कर लेने से आपको काफी फायदा हो सकता है.
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय ध्यान में रखें ये बातें
अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई हैं तो आपको हफ्ते में एक बार से ज्यादा इस हेयर पैक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जब आप इसका इस्तेमाल कर लें तो बालों में थोड़ा सा तेल या फिर कंडीशनर जरूर लगाएं. अगर आपके स्कैल्प में एलर्जी या घाव है, तो आपको इसका इस्तेमाल किसी एक्सपर्ट से पूछकर ही करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: इन हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रहे हैं आप? बालों को हो सकता है भारी नुकसान
