सिर्फ राजमा-चावल ही नहीं, वजन घटाने के लिए ट्राई करें राजमा की ये हेल्दी डिशेज

Rajma Recipes for Weight Loss: वजन घटाने के लिए राजमा को अपनी डाइट में शामिल करें इन 6 आसान और हेल्दी तरीकों से. जानें वजन कम करने वाली न्यूट्रिशियस रेसिपीज.

Rajma Recipes for Weight Loss: राजमा का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में राजमा-चावल की तस्वीर आ जाती है. लेकिन अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो राजमा को कई दूसरे हेल्दी तरीकों से भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. राजमा में प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव हो सकता है. 

1. राजमा सलाद

अगर आपको हल्का और हेल्दी खाना पसंद है, तो राजमा सलाद बेहतरीन ऑप्शन है. उबले हुए राजमा में खीरा, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, नींबू का रस, काली मिर्च और थोड़ा-सा चाट मसाला मिलाएं. यह हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर डिश है, जिसे लंच या शाम के स्नैक में खाया जा सकता है. 

PC: Instagram

2. राजमा सूप (Rajma Recipes for Weight Loss)

बारिश या ठंड के मौसम में राजमा सूप स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. उबले हुए राजमा को टमाटर, लहसुन, अदरक और हल्के मसालों के साथ पकाकर ब्लेंड करें. ऊपर से काली मिर्च और हरा धनिया डालें. यह सूप कम कैलोरी में पेट भरने में मदद कर सकता है. 

PC: Instagram

3. राजमा टिक्की

अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो डीप फ्राई की जगह राजमा टिक्की (Rajma Recipes for Weight Loss) बनाएं. उबले हुए राजमा में ओट्स, बारीक कटी सब्जियां और मसाले मिलाकर टिक्की तैयार करें. इसे तवे या एयर फ्रायर में हल्के तेल के साथ पकाएं. इसे हरी चटनी या दही के साथ खाया जा सकता है. 

PC: Social Media

4. राजमा रैप

मैदा की जगह मल्टीग्रेन या गेहूं की रोटी लें. इसमें राजमा, पत्तागोभी, लेट्यूस, खीरा और दही से बनी ड्रेसिंग भरकर हेल्दी रैप (Rajma Recipes for Weight Loss) तैयार करें. यह ऑफिस लंच या टिफिन के लिए भी अच्छा ऑप्शन है. 

PC: Instagram

5. राजमा स्प्राउट्स चाट

अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स राजमा की चाट बना सकते हैं. इसमें प्याज, टमाटर, धनिया, नींबू और हल्के मसाले मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक तैयार करें. ध्यान रखें कि अंकुरित राजमा को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. 

PC: Freepik

6. राजमा और ब्राउन राइस बाउल

अगर आपको राजमा-चावल पसंद है, तो सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या मिलेट्स का इस्तेमाल करें. इसमें साथ में उबली हुई सब्जियां और सलाद शामिल करें. इससे खाना ज्यादा बैलेंस्ड और फाइबर से भरपूर बन जाता है. 

PC: Instagram

यह भी पढ़ें: दूध फट गया है? फेंकने के बजाय बनाएं बाजार जैसी ये टेस्टी मिठाइयां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >