Health Tips: आसपास नहीं भटकेगा बुढ़ापा, आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

Health Tips: अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी जवानी को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं.

1 / 1
Health Tips: आसपास नहीं भटकेगा बुढ़ापा, आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स
फुल स्क्रीन में देखें

Health Tips: आसपास नहीं भटकेगा बुढ़ापा, आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

Health Tips: आसपास नहीं भटकेगा बुढ़ापा, आज ही डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

Health Tips: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे हमेशा यंग और फिट रहने की चाहत न हो. लेकिन, ऐसा हमेशा संभव नहीं हो पाता है. जैसे ही हमारी उम्र 40 के पार जाती है तो हमारा मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है. ऐसा होने की वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में नगर आप भी 40 के बाद यंग एंड फिट रहना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हमेशा जवान रहने में मदद कर सकते हैं.

स्किन के लिए दही फायदेमंद

अगर आप दही को अपने डाइट में शामिल करते है तो इसका आपके स्किन के लिए कई फायदे हैं. ये आपकी स्किन से एक्ने और पिंपल की प्रॉब्लम को दूर करता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी स्किन को अंदर से साफ़ करने में मदद करती है. यह आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है. अगर आपकी स्किन सनबर्न या फिर किसी वजह से मुरझा गयी है तो ऐसे में यह आपके खोये हुए निखार को वापस लाने में मदद करता है.

Also Read: Beauty Tips: हमेशा रहना चाहते हैं जवान? डेली रूटीन में शामिल करें ये चीजें

Also Read: HEALTH Tips: कैल्शियम की कमी है तो खाएं ये 4 बीज

Also Read: Summer skin care tips: गर्मियों के मौसम में ये पत्तियां रखेंगी आपकी स्कीन का ख्याल

डाइट में शामिल करें टमाटर

अगर आप नहीं जानते है तो बता दें टमाटर में एंटी एजिंग क्वालिटीज पाए जाते हैं. अगर आप यंग और हेल्दी रहना चाहते हैं तो टमाटर आपकी इसमें मदद कर सकता है. यह आपकी स्किन को ग्लोइंग भी बनाकर रखता है.

रेगुलर बेसिस पर फिश का सेवन

अगर आप खुद को लंबे समय तक जवान रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डाइट में मछली को शामिल करना चाहिए. इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाये रखने में मदद करता है. ये आपके चेहरे से फाइन लाइन्स को भी दूर करता है.

Also Read: Beauty Tips: धूप से चेहरा पड़ गया काला? होम मेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग चेहरा

बेरीज की लें मदद

अगर आप हमेशा यंग रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डाइट में स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरी और ब्लूबेरी को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए. इनमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इनमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी पाए जाते हैं. ये आपकी स्किन को बेहतर बनाने के लिए कोलाजेन प्रोडक्शन को स्ट्रांग बनाते हैं.

Also Read: Skin Darkness: इस तरह करें स्किन का कालापन दूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >