Harsingar Benefits: हरसिंगार (पारिजात) के स्वास्थ्य लाभ, जाने इसके पत्तों, फूलों, और बीजों के उपयोग

Harsingar Benefits: इस लेख में, हम जानेंगे कि हरसिंगार के पत्ते, फूल और बीज कैसे आपके स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. जानिए इनके उपयोग, फायदे और कैसे इन्हें अपने रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल किया जा सकता है.

Harsingar Benefits: हरसिंगार, जिसे पारिजात भी कहते हैं, एक बहुत ही लाभकारी पौधा है. इसके सफेद और सुगंधित फूल रात को खिलते हैं और सुबह होते-होते झड़ जाते हैं. इस पौधे के पत्ते, फूल और बीज सभी के अपने-अपने स्वास्थ्य लाभ होते हैं. आइए जानते हैं इस पौधे के इन हिस्सों के किस-किस तरह के फायदे हैं.

हरसिंगार के पत्तों के फायदे

पेट दर्द या एसिडिटी की समस्या है, तो हरसिंगार के पत्ते का पेस्ट बनाकर पेट पर लगाने से आराम मिलता है.
हरसिंगार के पत्ते के सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है. इसके लिए, आप इन पत्तों का रस निकालकर दिन में एक बार पी सकते हैं. इन पत्तों का रस शरीर में किसी भी तरह के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है. यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है.

Also Read: Beauty Tips: रोज सुबह इस जूस का सेवन आपकी स्किन के लिए वरदान

Also Read: Beauty Tips: अब चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए नहीं पड़ेगी मेकअप की जरुरत, जानें क्या है तरीका

हरसिंगार के फूल के फायदे

हरसिंगार के फूल सुगंध और सौंदर्य के लिए जाने जाते हैं, इनके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. हरसिंगार के फूलों से बनी फेस पैक स्किन की चमक को बढ़ाता है. इसे लगाकर 15-20 मिनट बाद धो लें, आपकी त्वचा पर निखार आ जाएगा.ये जुकाम में राहत दिलाने में भी सहायक होता है. इन्हें उबालकर बनी चाय पीने से नाक बंद होना और गले की खराश में आराम मिलता है. हरसिंगार के फूलों की खुशबू मानसिक तनाव को कम करती है.

हरसिंगार के बीज के फायदे

इन बीजों का सेवन दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है. इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स दिल को स्वस्थ रखते हैं. इसके के बीज का तेल बालों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हरसिंगार के बीजों का पाउडर जोड़ो के दर्द में भी राहत दिलाता है. इसे गुनगुने पानी के साथ लेने से दर्द में कमी आती है.

हरसिंगार (पारिजात) के पत्तों, फूलों और बीजों के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

हरसिंगार के पत्ते पेट दर्द और डायबिटीज में राहत देते हैं, इसके फूल सर्दी-जुकाम में मदद करते हैं और त्वचा की देखभाल में उपयोगी होते हैं, जबकि इसके बीज हृदय स्वास्थ्य को सुधारते हैं और बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं. यह पौधा समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

हरसिंगार (पारिजात) के पत्तों का उपयोग कैसे किया जा सकता है?

हरसिंगार के पत्तों का रस निकालकर इसे पानी में मिलाकर पिया जा सकता है, जो पेट दर्द और डायबिटीज में राहत देता है. इसके अलावा, पत्तों का पेस्ट बनाकर इसे त्वचा पर लगाने से इंफेक्शन से बचाव हो सकता है.

हरसिंगार (पारिजात) के फूलों का स्वास्थ्य के लिए क्या लाभ है?

हरसिंगार के फूल सर्दी-जुकाम में राहत देते हैं और इनका फेस पैक त्वचा को चमकदार बनाता है. इसके अलावा, इनकी सुगंध मानसिक तनाव को कम करके मूड को अच्छा करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rinki Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >