Hariyali Teej Makeup Tips: सावन का महीना आते ही हर तरफ हरियाली के साथ हरे रंग की रौनक भी बढ़ जाती है. हरियाली तीज, सावन सोमवार, पूजा या किसी पारिवारिक समारोह में ज्यादातर महिलाएं ग्रीन साड़ी पहनना पसंद करती हैं. हालांकि, एक खूबसूरत साड़ी का असली आकर्षण तभी सामने आता है, जब उसके साथ मेकअप, ज्वेलरी, बिंदी और हेयरस्टाइल का सही तालमेल हो. अगर आप भी इस बार सावन में ग्रीन साड़ी पहनकर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो ये स्टाइलिंग टिप्स आपके काम आ सकते हैं.
डार्क ग्रीन साड़ी के साथ ऐसा रखें मेकअप
अगर आपने बॉटल ग्रीन, एमराल्ड ग्रीन या दूसरे गहरे शेड की साड़ी चुनी है, तो चेहरे पर बहुत ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं है. पहले हल्का और नेचुरल बेस तैयार करें. आंखों पर गोल्ड, कॉपर या ब्रॉन्ज टोन का आईशैडो खूबसूरत लगता है. काजल और मस्कारा आंखों को उभारते हैं, जबकि चाहें तो हल्का विंग्ड आईलाइनर भी लगा सकती हैं. होंठों के लिए रेड, बेरी, डीप पिंक या ब्राउनिश न्यूड शेड अच्छे लगते हैं. अगर आंखों का मेकअप ज्यादा उभरकर दिख रहा है, तो लिपस्टिक का रंग थोड़ा हल्का रखें.
लाइट ग्रीन साड़ी के साथ रखें फ्रेश लुक
मिंट या पिस्ता ग्रीन साड़ी के साथ पीच या न्यूड आईशैडो अच्छा लगता है. हल्का आईलाइनर, मस्कारा, ब्लश और पीच या पिंक लिपस्टिक से लुक पूरा करें.
बिंदी और ज्वेलरी का रखें सही मेल
डार्क ग्रीन साड़ी के साथ लाल या मैरून बिंदी अच्छी लगती है. हल्की हरी साड़ी के साथ छोटी लाल या हरी बिंदी पहन सकती हैं. गोल्ड, कुंदन या पर्ल ज्वेलरी और हरी चूड़ियां लुक को और सुंदर बनाती हैं.
हेयरस्टाइल और ब्लाउज भी चुनें सही
स्लीक बन, मेसी बन या हल्के वेवी बाल ग्रीन साड़ी पर अच्छे लगते हैं. डार्क ग्रीन साड़ी के साथ गोल्डन या बेज ब्लाउज, जबकि हल्की हरी साड़ी के साथ क्रीम, पेस्टल पिंक या हल्का पीला ब्लाउज अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें: सोने के ये 5 चोकर नेकलेस डिजाइन, साड़ी और लहंगे दोनों के साथ देंगे रॉयल लुक
