Happy Teachers Day 2020 Wishes, Images, Quotes, Shayari : गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल, शिक्षकों के चरणों में वंदन करें और उन्हें भेजें ये शुभकामना भरे संदेश

Happy Teachers Day (Shikshak Diwas) 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages, Cards, GIF Pics in Hindi : शिक्षक का छात्र का संबंध आज के दौर में काफी बदल गया है. पहले जहां शिक्षकों को आदर और सम्मान की भावना से देखा जाता था, अभ के दौर में इसमें एक शिक्षक के साथ साथ छात्रों को दोस्त भी नजर आते हैं. शिक्षक दिवस देश में हर साल भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (पांच सितंबर) के अवसर पर मनाया जाता है. वह एक महान शिक्षक थे. इसके साथ-साथ वह स्वतंत्र भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे। 1954 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था. वैसे तो फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद हैं, पर सोशल मीडिया, मैसेज और फोन कॉल के जरिए छात्र अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दे सकते हैं. इस लॉकडाउन में अपने शिक्षक को स्पेशल फील करवाएं और यहां से भेजें शिक्षक दिवस के बधाई संदेश

Live Updates
6:48 PM. 5 Sept 20 1:18 PM. 5 Sept

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं : शिष्य झुके गुरु के आगे तो..

हीरे को दे तराश तो कीमत बढ़ जाती है,

जो विद्या धन हो पास तो जिंदगी सवंर जाती है,

यदि फल–फूल रखों प्रभु के आगे तो प्रसाद बन जाता है,

अगर शिष्य झुके गुरु के आगे तो इंसान बन जाता है.

शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

6:48 PM. 5 Sept 20 1:18 PM. 5 Sept

Happy Teacher’s Day : आपने बनाया है मुझे इस योग्य..

आपने बनाया है मुझे इस योग्य, कि प्राप्त करू मैं अपना लक्ष्य.

दिया है हर समय आपने इतना सहारा, जब भी लगा मुझे कि मैं हारा.

Happy Teacher’s Day

6:48 PM. 5 Sept 20 1:18 PM. 5 Sept

Shikshak Diwas ki hardik subhkamnaye : कैसे करूं धन्यवाद..

नहीं हैं शब्द कैसे करूं धन्यवाद, बस चाहिए हर पल आप सबका आशीर्वाद.

हूं जहां आज मैं उसमें है बड़ा योगदान, आप सबका जिन्होंने दिया मुझे इतना ज्ञान.

Happy Teacher’s Day

6:48 PM. 5 Sept 20 1:18 PM. 5 Sept

Teachers Day : निर्धन हो या धनवान, शिक्षक के लिए…

निर्धन हो या धनवान, शिक्षक के लिए सभी एक सामान

शिक्षक माझी नाव किनारा, शिक्षक डूबते के लिए सहारा

शिक्षक का सदा ही कहना, श्रम लगन है सच्चा गहना.

6:48 PM. 5 Sept 20 1:18 PM. 5 Sept

Happy Teacher’s Day : सत्य न्याय के पाठ पर चलना, शिक्षक हमें..

सत्य न्याय के पाठ पर चलना, शिक्षक हमें बताते हैं.

जीवन संघर्षों से लड़ना, शिक्षक हमें सिखाते हैं.

Happy Teacher’s Day

6:48 PM. 5 Sept 20 1:18 PM. 5 Sept

अब्दुल कलाम (Abdul Kalam Quotes in Hindi)

शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं. अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा.

शिक्षा सत्य की खोज है. यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा हैं.

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो.

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा.

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं.

मुख्य बातें

Happy Teachers Day (Shikshak Diwas) 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages, Cards, GIF Pics in Hindi : शिक्षक का छात्र का संबंध आज के दौर में काफी बदल गया है. पहले जहां शिक्षकों को आदर और सम्मान की भावना से देखा जाता था, अभ के दौर में इसमें एक शिक्षक के साथ साथ छात्रों को दोस्त भी नजर आते हैं. शिक्षक दिवस देश में हर साल भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस (पांच सितंबर) के अवसर पर मनाया जाता है. वह एक महान शिक्षक थे. इसके साथ-साथ वह स्वतंत्र भार��� के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति भी थे। 1954 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से भी नवाजा गया था. वैसे तो फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद हैं, पर सोशल मीडिया, मैसेज और फोन कॉल के जरिए छात्र अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दे सकते हैं. इस लॉकडाउन में अपने शिक्षक को स्पेशल फील करवाएं और यहां से भेजें शिक्षक दिवस के बधाई संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >