Happy International Women’s Day 2021, Wishes Images, Quotes, Status: मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं…महिला दिवस पर यहां से भेजें एक से बढ़कर एक शुभकामनाएं
Happy International Women’s Day 2021, Wishes Images, Quotes, Status: मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं…महिला दिवस पर यहां से भेजें एक से बढ़कर एक शुभकामनाएं
Copied link
Happy International Women’s Day 2021, Wishes Images, Quotes, Status: आज यानी सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इस दिन महिला सशक्तिकरण की बातें होती हैं. समाज में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. उनके लिए स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, समेत अन्य संस्थानों में कार्यक्रम, क्विज, स्पीच, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं. वहीं, समाज को उनके प्रति बुरा रवैया बदलने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं. ऐसे में इस दिन अपने घर या आसपास की मां, बहन, दोस्त समेत अन्य महिलाओं को यहां से फील करवाएं स्पेशल. भेजें उन्हें एक से बढ़कर एक महिला दिवस के शुभकामना भरे संदेश….
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy Women’s Day Wishes: रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी…
मुस्कराकर, दर्द भुलाकर….
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली…
वो शक्ति हैं एक नारी
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy Women’s Day Wishes: वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है…
वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है,
वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं…
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy Women’s Day Quotes: कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता..
कोई भी देश यश के शिखर पर तब तक नहीं पहुंच सकता
जब तक उसकी महिलाएं कंधे से कन्धा मिला कर ना चलें
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
महिला दिवस की शुभकामनाएं: जिसने बस त्याग ही त्याग किए..
जिसने बस त्याग ही त्याग किए, जो बस दूसरों के लिए जिए,
फिर क्यों उसको धिक्कार दो, उसे जीने का अधिकार दो …
महिला दिवस की शुभकामनाएं
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy Womens Day: औरतें वो नहीं सुनना चाहती जो आप सोचते हैं…
औरतें वो नहीं सुनना चाहती जो आप सोचते हैं,
औरतें वो सुनना चाहती हैं जो वो सोचती हैं …
Happy Womens Day
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy Women’s Day 2021: नमन है उन सब नारियों को…
मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है
वो शक्ति है वो, प्रेरणा है वो!
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं।
Happy Womens Day
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: उसका दामन है बड़ा…..
उसका दामन है बड़ा…
दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री,
कहलाई वो एक नारी …
बनकर एक आर्दश
उसने किया जग में उजियारा…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Antarrashtriya Mahila Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye: औरत हूं मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूं
फूलों पर बरसती हूं,
कभी सूरत-ए-शबनम,
बदली हुई रुत में कभी सावन की झड़ी हूं…
औरत हूं मगर सूरत-ए-कोहसार खड़ी हूं,
इक सच के तहफ़्फ़ुज़ के लिए सब से लड़ी हूं
Antarrashtriya Mahila Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye…
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: मन में ममता और करुणा का भाव लिए बड़ी ही खूबसूरती…
मन में ममता और करुणा का भाव लिए बड़ी ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती है
परिवार की धूरी महिला चेहरे की रौनक सूरत सी बढ़ाती जाए भीतर की ऊर्जा सदा दमकाती जाए
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy Womens Day: औरत के बिना कोई घर नहीं होता है..
कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता है
Happy Womens Day
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy International Women’s Day 2021: क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं..
क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy Women’s Day 2021: हर दिन होना चाहिए नारी के नाम..
हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम।
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: पर इज्ज़त करने वालों को कभी नहीं भूलती…
औरत प्यार-मोहब्बत करने वाले को शायद भूल जाए,
पर इज्ज़त करने वालों को कभी नहीं भूलती!
नारी का सम्मान सबका परम कर्तव्य है!
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की
आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Happy International Women’s Day 2021: मैं अबला नादान नहीं हूं..
मैं अबला नादान नहीं हूं।
दबी हुई पहचान नहीं हूं।।
मैं स्वाभिमान से जीती हूं।
रखती अंदर ख़ुद्दारी हूं।।
मैं आधुनिक नारी हूं…
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
महिला दिवस की हार्दिक बधाई: पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है..
हज़ारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हज़ारो दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हज़ारो बून्द चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है..
घर को स्वर्ग बनाने के लिए…
आपको महिला दिवस की हार्दिक बधाई!
3:44 PM. 8 Mar 213:44 PM. 8 Mar
Mahila Diwas 2021: मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं…
जग जननी हूं, जग पालक हूं।
मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं।।
निःशेष लोक जन्मा मेरे उर से
फिर भी मैं ही कोख में मारी हूं।।
जग जननी हूं, जग पालक हूं, मैं नारी हूं, न किसी से हारी हूं।।
मुख्य बातें
Happy International Women’s Day 2021, Wishes Images, Quotes, Status: आज यानी सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. यह हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इस दिन महिला सशक्तिकरण की बातें होती हैं. समाज में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. उनके लिए स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, समेत अन्य संस्थानों में कार्यक्रम, क्विज, स्पीच, भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती हैं. वहीं, समाज को उनके प्रति बुरा रवैया बदलने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं. ऐसे में इस दिन अपने घर या आसपास की मां, बहन, दोस्त समेत अन्य महिलाओं को यहां से फील करवाएं स्पेशल. भेजें उन्हें एक से बढ़कर एक महिला दिवस के शुभकामना भरे संदेश….