Hanuman Jayanti 2025 Recipe: हनुमान जयंती के विशेष मौके पर घर पर तैयार करें भोग, बनाने की विधि भी है आसान

Hanuman Jayanti 2025 Recipe: हनुमान जयंती का त्योहार इस बार 12 अप्रैल को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में भोग लगाने का विशेष महत्व होता है. इस बार हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ये लड्डू का भोग अपने हाथों से तैयार कर के जरूर लगाएं.

Hanuman Jayanti 2025 Recipe: हनुमान जयंती का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दिन को पूरे उमंग के साथ मनाया जाता है. हर वर्ष चैत्र महीने की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाया जाता है और इस साल 12 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त बजरंगबली की पूजा-आराधना करते हैं और भगवान को प्रसन्न करने के लिए भोग भी अर्पित करते हैं. इस दिन पर आप घर पर ही आसानी से बेसन के लड्डू तैयार कर सकते हैं. 

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री 

  • घी-आधा कप 
  • बेसन-2 कप  
  • चीनी- 1 कप 
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • काजू- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • बादाम- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ  
  • पिस्ता- बारीक कटा हुआ 

बेसन के लड्डू बनाने की विधि 

  • बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छलनी से छान लें. ऐसा करने से कोई गंदगी या मोठे कण नहीं रहते हैं. अब चीनी को मिक्सी में पीस कर पाउडर तैयार कर लें. 
  • अब एक कढ़ाई को गर्म करें. ध्यान रखें की कढ़ाई का बेस थोड़ा मोटा हो नहीं तो बेसन जल सकता है. जब कढ़ाई गर्म हो जाए तब घी को डाल दें और बेसन को इसमें डाल कर भूनें. बेसन को सबसे कम आंच पर ही भूनें और लगातार चलाते रहें. बेसन से अच्छी गंध आने लगेगी और रंग भी बदल जाएगा. 
  • इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें जबतक ये गाढ़ा न हो जाए. आंच को हमेशा कम ही रखें. जब ये भून जाए तब इसे उतार लें और इसमें चीनी और इलायची पाउडर को मिक्स करते हुए चलाते रहें. इसमें 1 चम्मच काजू, बादाम और पिस्ता को भी डाल दें. 
  • अब थोड़ा ठंडा होने पर आप इस मिश्रण से लड्डू बना सकते हैं. मिश्रण से छोटे हिस्से लेकर हथेली के सहारे लड्डू का शेप दें. बचे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को लड्डू के ऊपर सजाएं.

यह भी पढ़ें: कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, यहां देखें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >