Hair Massage Benefits for Hair Growth: बाल बनेंगे जड़ से मजबूत और स्ट्रेस होगा दूर, जानें हेयर मसाज के चौंकाने वाले फायदे

हेयर मसाज न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है, बल्कि स्ट्रेस कम कर बालों की ग्रोथ भी बढ़ाती है. जानें सिर की मालिश करने के चौंकाने वाले फायदे.

Hair Massage Benefits for Hair Growth: कम उम्र में बालों का झड़ना, रूखापन और कमजोर जड़ें आम समस्या बन चुकी हैं. अगर आप भी बिजी लाइफस्टाइल और हेयर केयर रूटीन में हेयर मसाज को शामिल करना एक आसान और असरदार उपाय माना जाता है. नियमित रूप से सिर की मालिश करने से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, बल्कि मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम हो जाता है. आइए जानते हैं हेयर मसाज के ऐसे फायदे, जो शायद आप नहीं जानते होंगे.

Hair Massage Benefits: क्या रोज़ाना हेयर मसाज करने से सच में तेजी से बढ़ते हैं बाल?

Hair massage benefits: क्या रोज़ाना हेयर मसाज करने से सच में तेजी से बढ़ते हैं बाल?

1. बालों की ग्रोथ में करता है मदद

हेयर मसाज से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है. इससे हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं और नए बाल उगने में मदद मिलती है.

2. जड़ों को बनाता है मजबूत

नियमित मसाज बालों की जड़ों को मजबूती देती है. इससे बालों का झड़ना कम होता है और बाल लंबे समय तक हेल्दी बने रहते हैं.

3. स्ट्रेस और सिरदर्द से राहत

हेयर मसाज सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी रिलैक्स करता है. यह तनाव, चिंता और सिरदर्द को कम करने में सहायक है.

4. ड्राईनेस और डैंड्रफ में कमी

तेल के साथ की गई मसाज स्कैल्प को मॉइस्चर देती है, जिससे रूखापन कम होता है और डैंड्रफ की समस्या से भी राहत मिलती है.

5. बालों में आती है नैचुरल शाइन

हेयर मसाज से स्कैल्प में मौजूद नैचुरल ऑयल्स समान रूप से फैलते हैं, जिससे बाल मुलायम, चमकदार और स्मूद बनते हैं.

6. नींद की क्वालिटी में सुधार

रात को सोने से पहले हल्की हेयर मसाज करने से नींद अच्छी आती है और शरीर को आराम मिलता है.

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जड़ से मजबूत, घने और हेल्दी बनें, तो हफ्ते में कम से कम 2-3 बार हेयर मसाज जरूर करें. यह एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के बालों और मानसिक स्वास्थ्य – दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है.

अगर मैं रोज़ मालिश करूं तो मेरे बाल कितनी तेजी से बढ़ेंगे?

रोज़ाना हल्की हेयर मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ नेचुरली सपोर्ट होती है. आमतौर पर बाल 1–1.5 सेमी प्रति माह बढ़ते हैं, मसाज से उनकी क्वालिटी और मजबूती बेहतर होती है.

क्या बालों की मसाज करने से बाल बढ़ते हैं?

हां, नियमित बालों की मसाज हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करती है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है.

क्या रोजाना सिर की मालिश बालों के लिए अच्छी है?

हां, अगर हल्के हाथों से 5–10 मिनट की जाए तो रोजाना सिर की मालिश बालों और स्कैल्प दोनों के लिए फायदेमंद होती है और स्ट्रेस भी कम करती है.

यह भी पढ़ें: Greasy Hair Causes: शैम्पू के बाद भी ऑयली बाल? ये 7 बड़ी गलतियां बना रही हैं आपके बालों को ऑइली

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बदबूदार अंडे के बिना भी हो सकते हैं बाल सिल्की और शाइनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >