Hair Care Tips: बालों का झड़ना होगा बंद और साथ ही तेजी से उगेंगे नए बाल, धनिया पानी का इस तरह करें इस्तेमाल

Hair Care Tips: अगर आप अपने बालों को तेजी से उगाना चाहते हैं तो इस तरह से धनिया के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आसान और फायदेमंद तरीके.

Hair Care Tips: धनिया एक ऐसी चीज है जो आपको काफी आसानी से आपके किचन में मिल जाएगी. यह एक मशहूर हर्ब है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, जरूरी विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाना बनाने में होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि धनिया का पानी बालों की ग्रोथ बढ़ाने, जड़ों को मजबूत करने और स्कैल्प हेल्थ को सुधारने के लिए भी किया जा सकता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने बालों को तेजी से लंबा और घना बनाना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से धनिया के पानी का इस्तेमाल अपने बालों को तेजी से लंबा और घना बनाने के लिए कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

धनिया के पानी से बालों को धोएं

अगर आप अपने बालों को तेजी से लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको धनिया के पानी से अपने बालों को धोना चाहिए. इसके लिए आपको एक मुट्ठी ताजे धनिए के पत्तों को 2 कप पानी में 10 मिनट तक उबाल लेना होगा. अब इसे ठंडा होने दें, फिर छान लें और शैंपू करने के बाद बालों को धोने के लिए इस पानी का इस्तेमाल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको कुछ ही समय में अंतर दिखने लगेगा.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

धनिया पानी से स्कैल्प मसाज

धनिया पानी से स्कैल्प का मसाज करने से भी आपको काफी फायदा हो सकता है. इसके लिए आपको बराबर मात्रा में धनिया पानी को नारियल या अरंडी के तेल के साथ मिला लेना होगा. इसे स्कैल्प में 5 से10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें, फिर धो लें. कुछ ही दिन इसके इस्तेमाल से आपको काफी फायदा हो सकता है.

धनिया हेयर मास्क

आपके बालों और स्कैल्प के लिए धनिया हेयर मास्क को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. बालों को तेजी से लंबा करने के लिए आपको सबसे पहले ताजा धनिया पत्तियों को पेस्ट बना लेना होगा और उसमें धनिया पानी और एलोवेरा जेल मिला लेना होगा. अब आपको इसे अपने स्कैल्प और बालों पर 30 से 40 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देना होगा. अंत में अपने बालों को धो लें.

ये भी पढ़ें: Hair Growth Remedy: चांद से चिकने सिर पर भी एक बार फिर उगने लगेंगे बाल, ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >