Hair Care Tips: जब भी आप बाइक या फिर स्कूटर चलाते हैं आपके लिए हेलमेट लगाना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. हेलमेट सिर्फ हमारे सिर को एक्सीडेंट के दौरान बचाकर नहीं रखता बल्कि ये चालान कटने से भी बचाता है. हेलमेट एक जरूरी चीज है लेकिन फिर भी इसे लेकर कुछ लोग शिकायत करते हैं कि हर दिन इसका इस्तेमाल करने की वजह से बाल कमजोर और चिपचिपे होने के साथ ही झड़ने भी लग जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सबसे बड़ी वजह है हेलमेट के अंदर पसीना और गर्मी का इकठ्ठा होना. ये दोनों ही चीजें आपके स्कैल्प पर काफी बुरा असर डाल सकती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपनाना शुरू कर दें तो हेलमेट लगाने के बावजूद भी अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाये रख सकते हैं. चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
हेलमेट से क्यों डैमेज होते हैं आपके बाल?
जब आप लंबे समय तक हेलमेट पहने रहते हैं, तो आपके सिर और स्कैल्प में हवा का फ्लो सही से नहीं हो पाता है. ऐसा होने की वजह से कुछ ही देर में पसीना और मॉइस्चर बढ़ने लगता है. लंबे समय तक ऐसा होते रहने की वजह से आपके बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और साथ ही डैंड्रफ और इचिंग जैसी प्रॉब्लम्स को भी बढ़ावा देती है. इसके अलावा हेलमेट के इंटरनल लेयर से रगड़ाने की वजह से भी आपके बाल तेजी से टूटने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: 20 से 30 की उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके
हेलमेट पहनने से पहले बालों को रखें साफ
अगर आप हर दिन हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने स्कैल्प और बालों का खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. आपको कभी भी गंदे या फिर ऑयली बालों में हेलमेट नहीं लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके स्कैल्प में प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है. आपको हफ्ते में कम से कम दो से टीन बार अपने बालों को शैंपू करना चाहिए ताकि वे सिर्फ साफ न रहें बल्कि फ्रेश भी बने रहें.
हेलमेट के अंदर स्कार्फ या कैप पहनें
अगर आप हेलमेट की वजह से बालों और स्कैल्प को होने वाले डैमेज को कम करना चाहते हैं, तो आपको इसे लगाते समय पतला कॉटन का स्कार्फ या फिर कैप का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. यह छोटा सा उपाय बालों और हेलमेट के बीच हो रहे फ्रिक्शन को काफी हद तक कम करता है और पसीने को भी आसानी से सोख लेता है.
यह भी पढ़ें: शैंपू के अगले ही दिन ऑयली और चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये घरेलू उपाय आ सकते हैं आपके काम
हेलमेट को भी रखें साफ
अक्सर हम यह गलती करते हैं कि हेलमेट की सफाई पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते हैं. अगर आप भी ऐसा हो करते हैं तो बता दें हेलमट के अंदर धूल और पसीना जमने लगता है जिसे स्कैल्प के लिए काफी हानिकारक माना जाता है. हर कुछ दिनों में अपने हेलमेट को खोलें और उसके अंदरूनी हिस्से को अच्छे से साफ करें. अगर हेलमेट के पैडिंग को आप हटा सकते हैं तो उसे अच्छे से धोकर सुखाएं और फिर उसका इस्तेमाल करें.
बालों को बहुत टाइट बांधकर न रखें
आपको कभी भी हेलमेट पहनते समय बालों को बहुत ज्यादा टाइट नहीं बांधना चाहिए और न ही एक टाइट पोनीटेल बनाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी बालों के जड़ों पर काफी ज्यादा प्रेशर पड़ता है. लंबे समय तक ऐसा होने की वजह से आपके बाल टूटने और झड़ने भी लगते हैं. आपके लिए बेहतर है कि आप अपने बालों को हल्के से बांधें और एक ढीली चोटी ही बनाएं.
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: पतले और कमजोर बाल फिर से हो जाएंगे घने और मजबूत! ये सस्ते घरेलू उपाय आपके बालों में भर देंगे नई जान
