Habits for Happiness: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ही खुश रहना चाहता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम इस खुशी को बाहरी चीजों में या फिर अपनी कामयाबी में ढूंढने लग जाते हैं. अगर भी ऐसा ही करते हैं या फिर आपकी सोच भी यही है, तो आपको यह समझना होगा कि जो सच्ची खुशी होती है वह हमारी छोटी-छोटी हर दिन की आदतों में ही छिपी हुई होती है. जो लोग आपको हर समय खुश और पॉजिटिव दिखाई देते हैं, वे कोई जादू नहीं करते हैं और न ही उन्हें कोई जादू करना आता है. उनकी कुछ खास आदतें होती हैं, जिन्हें वे हर दिन अपनी जिंदगी में अपनाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डेली लाइफस्टाइल में शामिल करके अपने हर एक दिन को ज्यादा खुशहाल बना सकते हैं. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
सुबह की शुरुआत पॉजिटिविटी के साथ करना
खुश रहने वाले लोगों के दिन की शुरुआत कभी भी जल्दबाजी या फिर स्ट्रेस से नहीं होती है. वे सुबह उठते ही सबसे पहले अपने फोन का नोटिफिकेशन चेक करने के बजाय खुद को थोड़ा वक्त देते हैं. वे इस बात के लिए शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें एक नया और खूबसूरत दिन मिला है. सुबह-सुबह कुछ मिनट शांत बैठना, गहरी सांस लेना या अपनी पसंदीदा चाय की चुस्की लेना उनके पूरे दिन के मूड को खुशनुमा बना देता है. अगर आप भी सुबह की शुरुआत बिना किसी स्ट्रेस के करेंगे, तो आपका पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहेगा.
छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने की आदत
जो लोग हमेशा स्माइल करते रहते हैं, वे किसी बहुत बड़ी खुशी का इंतजार नहीं करते. उनके लिए रास्ते में खिला एक सुंदर फूल, किसी बच्चे की क्यूट स्माइल, या दोस्तों के साथ बिताया एक पल ही खुश होने के लिए काफी होता है. वे प्रेजेंट मोमेंट यानी आज में जीना जानते हैं. बीते हुए कल के पछतावे और आने वाले कल की चिंता में वे अपना आज खराब नहीं करते. जब आप छोटी चीजों की कद्र करना सीख जाते हैं, तो जिंदगी अपने आप खूबसूरत लगने लगती है.
फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना
एक हेल्दी शरीर में ही हेल्दी दिमाग का वास होता है, और खुश रहने वाले लोग इस बात को अच्छी तरह समझते हैं. वे हर दिन अपने शरीर के लिए थोड़ा समय जरूर निकालते हैं. चाहे वह 20 मिनट की वॉक हो, योगा हो या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज. फिजिकल एक्टिविटी से हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं, जो स्ट्रेस को तुरंत कम करते हैं. इसके साथ ही, वे अच्छा और न्यूट्रिशियस डाइट भी लेते हैं और भरपूर नींद लेते हैं, जब आपका शरीर अच्छा महसूस करेगा, तो आपका मन अपने आप खुश रहेगा.
दूसरों की मदद करना और खुलकर स्माइल करना
यह बात आप सभी को समझनी होगी कि खुशी बांटने से बढ़ती है. जो लोग अंदर से खुश होते हैं, वे अक्सर दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं. किसी को बिना किसी स्वार्थ के रास्ता दिखाना, किसी के काम की तारीफ करना या बस किसी को देखकर एक प्यारी सी मुस्कान दे देना भी बहुत बड़ी बात है. जब आप किसी और के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, तो आपको अंदर से जो सुकून मिलता है, उसकी तुलना किसी चीज से नहीं की जा सकती. यह आदत आपके आस-पास के माहौल को भी पॉजिटिव बना देती है.
हर हालत में कुछ अच्छा देखना
अगर जिंदगी है तो उतार-चढ़ाव और कई तरह की परेशानियां भी आएंगी ही. खुश रहने वाले लोगों की जिंदगी में भी मुश्किलें आती हैं, लेकिन उनका नजरिया अलग होता है. वे प्रॉब्लम्स पर रोने के बजाय उनके सॉल्यूशन पर ध्यान देते हैं. वे हर मुश्किल हालात में भी कुछ न कुछ पॉजिटिव या सीखने वाली बात ढूंढ लेते हैं. वे जानते हैं कि समय कभी एक जैसा नहीं रहता. उनकी यही फ्लेक्सिबिलिटी और पॉजिटिव अप्रोच उन्हें हर हाल में टूटने से बचाता है और अंदर से मजबूत रखता है.
ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद
