Gym Appetite Reasons: जब बात फिट रहने की आती है तो हम सभी जिम जाना शुरू कर देते हैं. जब आप रेगुलरली जिम जाना शुरू कर देते हैं तो आपका शरीर स्ट्रॉन्ग बनता है, वजन कंट्रोल में रहने लगता है और साथ ही समय के साथ शरीर में एनर्जी भी बढ़ती रहती है. अगर आप जिम जाते हैं तो आपने अपने अंदर इन बदलावों को तो जरूर ही महसूस किया होगा. इनके अलावा ही जब आप जिम जाना शुरू करते हैं, तो आपके शरीर में एक और बदलाव भी होता है जिसे लेकर आप अक्सर शिकायत करते रहते हैं. अक्सर कुछ लोग शिकायत करते हैं कि जिम शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही उन्हें बार-बार भूख लगने लगती है. कई बार तो समझ ही नहीं आता कि आखिर भूख बार-बार भूख लग क्यों रही है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से जिम जाने के बाद आपको बार-बार भूख लगती रहती है. तो चलिए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ज्यादा कैलोरी बर्न होना
जब आप वर्कआउट करना शुरू कर देते हैं, तो आपका शरीर ऑटोमैटिकली ज्यादा एनर्जी खर्च करने लगता है. ऐसे में वर्कआउट के दौरान कैलोरीज काफी तेजी से बर्न होने लगती है. जब आपके शरीर को दोबारा एनर्जी की जरूरत पड़ती है तो वह और खाने की डिमांड करने लग जाता है. यह एक बड़ी वजह है कि जिम जॉइन करने के बाद आपको जल्दी-जल्दी भूख लगने लगती है. खासकर जब आप कार्डियो या फिर हैवी लिफ्टिंग करते हैं, तो आपको भूख ज्यादा लगने लगती है.
ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार
मसल्स को रिकवरी की जरूरत
जब आप जिम जाकर हैवी वेट उठाते हैं या फिर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, तो आपके मसल्स पर काफी ज्यादा लोड पड़ता है. मसल्स के फाइबर्स टूटते हैं और फिर से उन्हें रिकवर होने की जरूरत पड़ती है. मसल रिकवरी के लिए आपके शरीर को प्रोटीन, कार्ब्स और बाकी जरूरी न्यूट्रिएंट्स की ज्यादा जरूरत पड़ने लगती है. ऐसे में आपका शरीर भूख लगने का संकेत आपको देता है ताकि उसे बाकी जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिल सके.
सही डाइट न लेने से भी लगती है भूख
कुछ लोग को यह आदत होती है कि वे जिम में डेडिकेटेड होकर वर्कआउट तो करते हैं, लेकिन अपने शरीर को सही समय पर खाना नहीं देते हैं. अगर आप वर्कआउट करने से पहले या फिर बाद में एक न्यूट्रिशियस मील नहीं लेते हैं, तो आपके शरीर को बार-बार भूख लगती रहती है. अगर आप जिम जाते हैं तो आपके लिए सिर्फ चाय-बिस्कुट या फिर लाइट स्नैक्स खाना ही काफी नहीं होता है.
ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव
शरीर में पानी की कमी
कई बार जब आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो आपका शरीर इसे भूख समझने की गलती करने लगता है. जब आप जिम जाते हैं तो आपके शरीर से पानी पसीने के रूप में निकलने लगता है और यह पानी की कमी का एक बड़ा कारण बन जाता है. पानी की कमी होने पर भी आपका शरीर भूख लगने का ही संकेत देने लगता है. अगर आप जिम जाते हैं तो आपके लिए यह काफी जरूरी जाता है कि आप वर्कआउट से पहले, दौरान और बाद में भी पानी पीते रहें.
मेटाबॉलिज्म फास्ट हो जाना
जब आप रेगुलर जिम जाना शुरू कर देते हैं तो आपके शरीर का मेटाबोलिज्म फास्ट और ज्यादा बेहतर हो जाता है. इसका मतलब होता है कि आपका शरीर खाने को काफी तेजी से एनर्जी में बदलने लग जाता है. जब आपका मेटाबोलिज्म फास्ट हो जाता है, तो आपका पेट जल्दी खाली महसूस होने लग जाता है और बार-बार भूख लगनी शुरू हो जाती है. अगर आपको बार-बार भूख लग रही है तो आपको इसे एक अच्छा संकेत समझना चाहिए, क्योंकि यह बताता है कि अब आपका शरीर एक्टिव हो रहा है.
बार-बार भूख लगे तो क्या करें?
अगर आपको जिम जाने के बाद बार-बार भूख लग रही है, तो आपको सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो. इसके अलावा फलों, सलाद, दही, अंडे, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और हेल्दी कार्ब्स को भी अपनी डाइट में शामिल करें. आपको हर कुछ देर में एक बैलेंस्ड डाइट भी लेना शुरू कर देना चाहिए और पानी भी जमकर पीना चाहिए.
ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें
