Bridal Mehndi Designs: नयी दुल्हन के लिए भरे हुए हाथों की मेहंदी सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि शादी की परंपरा और भावनाओं का खूबसूरत प्रतीक होती है. यह दुल्हन के रूप को और निखारती है और उसके खास दिन को यादगार बनाती है. बारीक डिजाइनों, फूल-पत्तियों, जाल पैटर्न और दूल्हा-दुल्हन की आकृतियों से सजी मेहंदी हाथों को आकर्षक और शाही लुक देती है. आजकल पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न स्टाइल भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. सही मेहंदी डिजाइन चुनना हर दुल्हन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यही उसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है.
1. पारंपरिक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
यह डिजाइन हर दुल्हन की पहली पसंद होती है. इसमें पूरे हाथ को बारीक बेल-बूटों, फूलों और जाल पैटर्न से भरा जाता है. हथेली में दूल्हा-दुल्हन की आकृति भी बनाई जाती है, जो इसे और खास बनाती है.
2. राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
राजस्थानी स्टाइल में भारी और डिटेलिंग से भरी मेहंदी बनाई जाती है. इसमें मोर, दुल्हा-दुल्हन के चेहरे, और पारंपरिक आकृतियां शामिल होती हैं. यह डिजाइन पूरी तरह से हाथ को कवर करता है और बहुत रॉयल लुक देता है.
3. अरेबिक फुल कवरेज मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी आमतौर पर हल्की होती है, लेकिन फुल कवरेज स्टाइल में इसे पूरे हाथ में गाढ़े फूलों और पत्तियों से भरा जाता है. इसमें मोटे और बोल्ड पैटर्न होते हैं, जो हाथों को आकर्षक बनाते हैं.
4. मंडला आर्ट फुल हैंड मेहंदी
इस डिजाइन में हथेली के बीच में बड़ा गोल मंडला बनाया जाता है और उसके चारों तरफ बारीक पैटर्न से हाथ भरा जाता है. यह सिंपल होते हुए भी बेहद एलिगेंट और मॉडर्न लुक देता है.
5. मॉडर्न जाल और ग्लिटर मेहंदी डिजाइन
इसमें पारंपरिक जाल डिजाइन के साथ थोड़ा मॉडर्न टच दिया जाता है. मेहंदी सूखने के बाद हल्का ग्लिटर या स्टोन भी लगाया जाता है, जिससे हाथ और ज्यादा चमकदार दिखते हैं. यह डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें
