Gudi Padwa Special Recipes: भारतीय त्योहारों में हर एक का अपना खास स्वाद और परंपरा होती है. खासकर गुड़ी पड़वा यानी महाराष्ट्रीयन नववर्ष की बात करें तो इस दिन घरों में विशेष थाली तैयार की जाती है. शेफ संजीव कपूर भी बताते हैं कि गुड़ी पड़वा का असली आनंद तभी आता है जब पारंपरिक व्यंजनों के साथ परिवार एक साथ बैठकर भोजन करता है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन रेसिपी आइडियास फॉर गुड़ी पड़वा शेयर की हैं जिसके बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है.
गुड़ी पड़वा पर घर में बनाएं महाराष्ट्र की ये फेमस रेसिपीज (Gudi Padwa Special Recipes)
श्रीखंड और पूरी (Shrikhand – Puri)
गुड़ी पड़वा की थाली का सबसे खास मीठा व्यंजन श्रीखंड है. यह दही को कई घंटों तक कपड़े में लटका कर बनाया जाता है जिससे उसका पानी निकल जाए और वह गाढ़ा व मलाईदार बन जाए. इसमें चीनी और इलायची मिलाकर तैयार किया जाता है. इसे गरमा-गरम पूरी (पूरी) के साथ परोसा जाता है.
बटाट्याची भाजी (Batatyachi Bhaji – आलू की सब्जी)
गुड़ी पड़वा की थाली में बटाट्याची भाजी (आलू की सब्जी) एक जरूरी डिश है. हल्के मसालों में बने नरम आलू स्वाद में सरल लेकिन बेहद स्वादिष्ट होते हैं. इसमें लास्ट में नींबू का रस डालने से ताजगी भरा स्वाद आता है.
तोंडली भात (Tondli Bhat – तोंडली चावल)
यह एक हल्की और पौष्टिक चावल से बनने वाली डिश है जिसमें तोंडली (कुंदरू) और मसालों के साथ चावल पकाए जाते हैं.
टोमेटो सार (Tomato Saar – टमाटर सार)
टोमेटो सार (टमाटर का हल्का रस) हल्का, खट्टा और ताजगी भरा होता है. यह बाकी भारी व्यंजनों के बीच स्वाद को बैलेंस करता है और पाचन में भी मदद करता है.
घोसल्याची भाजी (Ghosalyachi Bhaji – अरबी फ्राई)
यह कुरकुरी सब्जी अरबी के स्लाइस को बेसन में लपेटकर तलकर बनाई जाती है. इसका कुरकुरा स्वाद पूरी थाली में अलग टेक्सचर जोड़ता है.
गुड़ी पड़वा की ये पारंपरिक डिशेज सिर्फ खाना नहीं बल्कि महाराष्ट्रीयन संस्कृति, परंपरा और परिवार की एकजुटता का प्रतीक हैं. इस साल गुड़ी पड़वा पर इन डिशेज को बनाकर त्योहार को और भी खास बनाइए.
यह भी पढ़ें: सिंपल सामग्री से बनाएं रॉयल स्वाद वाला काजू मोती पुलाव, जानें शेफ संजीव कपूर की खास रेसिपी
यह भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर से जानें छोले बनाने का खास तरीका – पालक के साथ मिलेगा स्पेशल पंजाबी स्वाद
