इस गर्मी बनाएं कुछ हटके, ट्राई करें शेफ कुणाल कपूर की गुड़ वाली कोल्ड कॉफी

अगर आप भी कोल्ड कॉफी पीने के शौकीन हैं तो शेफ कुणाल कपूर की गुड़ वाली कोल्ड कॉफी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. गुड़ वाली कोल्ड कॉफी की रेसिपी को शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल @chefkunal पर शेयर किया है.

गर्मी के मौसम में कोल्ड कॉफी पीने का अपना एक अलग ही मजा होता है. तपती धूप और उमस भरे दिन में जब एक गिलास ठंडी-ठंडी, झागदार कोल्ड कॉफी सामने आती है तो मन भी खुश हो जाता है. अगर आप सिंपल कोल्ड कॉफी से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. कोल्ड कॉफी का क्रीमी टेक्सचर, हल्की मिठास और कॉफी की शानदार खुशबू पूरे मूड को रिफ्रेश कर देती है. गर्मी के दिनों में घर आए गेस्ट को भी आप झटपट से कोल्ड कॉफी बनाकर सर्व कर सकते हैं. अगर आप सिंपल कोल्ड कॉफी से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो आप चीनी के बजाय इसे गुड़ से बना सकते हैं. आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं. अगर आप गुड़ वाली कॉफी बनाना चाहते हैं तो शेफ कुणाल कपूर का तरीका जान लीजिए. 

गुड़ वाली कोल्ड कॉफी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कॉफी- 1.5 बड़ा चम्मच 
  • दूध- 2 कप 
  • गुड़ पाउडर- 3 बड़े चम्मच 
  • चॉकलेट सॉस- 2 बड़े चम्मच 
  • वनीला एक्सट्रेक्ट- 1.5 छोटा चम्मच

गुड़ वाली कोल्ड कॉफी को कैसे तैयार करें?

  • गुड़ वाली कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्लेन्डर जार में ठंडा दूध को डालें. 
  • इसमें आप गुड़ पाउडर, कॉफी और वनीला इक्स्ट्रैक्ट को डाल दें. 
  • इसे आप अच्छे से ब्लेंड कर लें जबतक कि सभी चीजें अच्छे से मिल न जाए. 
  • अब एक गिलास को लें. इसमें आप चॉकलेट सॉस को डाल दें. कॉफी फ्रॉथर की मदद से आप खूबसूरत घुमावदार स्वर्ल बनाएं. 
  • इसके बाद आप कॉफी को गिलास में डाल दें. 
  • इस तरह आसानी से आप गुड़ वाली कोल्ड कॉफी तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: एयर फ्रायर में झटपट बनाएं मिनी पिज्जा, कबिता सिंह ने शेयर की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >