ठंड के मौसम में घर पर बनाएं गरमा गरम गोभी-मटर टिक्की

Gobhi Matar Tikki: मटर से बने स्नैक्स खाना आपको भी पसंद है तो गोभी मटर टिक्की को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गोभी मटर टिक्की बनाने की रेसिपी.

Gobhi Matar Tikki: सर्दियों के मौसम में अक्सर घरों में फूलगोभी और मटर का इस्तेमाल करके सब्जी बनाई जाती है. अगर आप भी सब्जी खाते-खाते बोर हो गए हैं तो गोभी और मटर से कोई नई डिश तैयार कर सकते हैं. आप गोभी मटर टिक्की को बना सकते हैं. गरमा गरम गोभी मटर टिक्की को धनिया पुदीना की चटनी, टमाटर की चटनी या इमली की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

गोभी मटर टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • फूलगोभी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • मटर- 1 कप 
  • आलू- 1 (उबला हुआ)
  • बेसन- 2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- आधा कप
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार 
  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच

गोभी मटर टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • गोभी मटर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप गोभी को अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई गोभी को हल्का सा निचोड़ लें जिससे पानी निकल जाए. 
  • अब एक बड़े बर्तन में गोभी, उबली हुई मटर और मैश किया हुआ आलू डाल दें. इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें. 
  • फिर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला को डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप चावल का आटा, बेसन और ब्रेड क्रम्ब्स मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब इस मिश्रण से छोटे छोटे हिस्से को लें और इसे गोल करके चिपटा कर लें. 
  • तवे पर तेल गर्म करें और टिक्की को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. इस तरह से आप सारी टिक्की को तैयार कर लें और घरवालों को सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी 

यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >