Gita Updesh: इन चीजों से अभी ही बना लें दूरी नहीं तो सुख चैन सब उजड़ जाएगा

Gita Updesh: गीता में हमें कई सीख दी गयी है, साथ ही कई चीजों से दूर रहने को भी कहा गया है. अगर उन चीजों से हम दूर रहे तो मनुष्य की जिंदगी बदल सकती है.

Gita Updesh: गीता उपदेश में जीवन के सुधार के लिए कई ऐसी बातें बतायी गयी है जिसे मनुष्य ने आत्मसात कर लिया उनकी लाइफ बन जाएगी. इसमें बताया गया है कि कैसे एक इंसान अपने जीवन को अच्छे रास्ते पर चला सकता है और किन चीजों से उन्हें बचना चाहिए. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कुछ ऐसी चीजों से दूर रहने की भी सलाह दी है, जिनसे जीवन में दुख, अशांति और नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं वे कौन सी बातें हैं.

अपनी मेहनत की कमाई का भोजन खाएं

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि जो भोजन हम मेहनत से कमाते हैं, वही हमें खाना चाहिए. अगर कोई इंसान धोखा देकर या किसी और का हक मारकर खाना खाता है, तो वह न सिर्फ गलत है बल्कि उसका बुरा असर शरीर और मन दोनों पर पड़ता है. इसलिए ईमानदारी से कमाए हुए धन से ही अपना घर चलाना चाहिए और भोजन करना चाहिए.

Also Read: Bengali Baby Names: प्राणों से प्यारी बेटी के लिए नाम खोजने में अब नहीं होगी परेशानी, यहां मिलेंगे एक से एक ऑप्शन

गलत तरीके से कमाया गया पैसा करता है नुकसान

भागवत गीता में कहा गया है कि अगर कोई इंसान धोखा देकर या गलत तरीकों से पैसा कमाता है, तो वह पैसा टिकता नहीं है और परेशानियां लेकर आता है. ऐसा धन परिवार, समाज और खुद उस इंसान के लिए भी हानिकारक होता है. इसलिए हमेशा सच्चाई और ईमानदारी से धन कमाना चाहिए.

पराई स्त्री को मां जैसा सम्मान करें

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि किसी और की पत्नी या स्त्री पर गलत नजर डालना पाप है. इससे न सिर्फ उस इंसान का जीवन खराब होता है, बल्कि आत्मा को भी नुकसान होता है. इसलिए हर पराई स्त्री को मां जैसा मान-सम्मान दें.

Also Read: प्यार के लिए तरस जाते इन 3 राशियों के लोग, अगर कर लिये यह उपाय तो चमक जाएगी तकदीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >