Fridge Smell Tips: फ्रिज की बदबू को चुटकियों में करें दूर! खाने को लंबे समय तक रखेगा ताजा

Fridge Smell Tips: यदि आपके फ्रिज से भी बदबू आती है तो परेशान न हों. इस छोटे से हैक से आप अपने फ्रिज की बदबू को चुटकियों में दूर कर सकते हैं. आपको उसे धोने की भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है. बदबू जाने के बाद खाने को भी लंबे समय तक ताजा बना कर रखेगा. पढे़ं पूरी खबर…

Fridge Smell Tips: फ्रिज आजकल हर घर की जरूरत बन गया है, लेकिन जब इसमें से अजीब सी बदबू आने लगे तो बहुत परेशानी होती है. कई बार कुछ सब्जियां या बचा हुआ खाना लंबे समय तक पड़ा रह जाता है और वो सड़ने लगता है. इससे पूरी फ्रिज में गंध फैल जाती है. अब सोचिए, अगर आप फ्रिज खोलें और खाने के बजाय पहले नाक पर हाथ रखना पड़े, तो मजा तो खराब हो ही जाएगा.

बेकिंग सोडा कर सकता है कमाल

इस बदबू से छुटकारा पाने का एक बड़ा आसान और घरेलू उपाय है – बेकिंग सोडा. जी हां, जिस बेकिंग सोडा को आप केक या पकौड़ी बनाते समय इस्तेमाल करते हैं, वही फ्रिज की बदबू हटाने में भी कमाल कर सकता है. आपको बस इतना करना है कि एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसे फ्रिज के अंदर किसी कोने में रख दें. ये सोडा आसपास की नमी और गंध को अपने अंदर खींच लेता है. इससे फ्रिज हमेशा तरोताजा लगेगा.

15 साल पुराना फ्रिज कैसे बनाएं नया जैसा? टेक्नीशियन के बताए ये 7 सीक्रेट्स आएंगे काम

कॉफी पाउडर भी बदबू करता है दूर

अगर बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप कॉफी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़ा-सा कॉफी पाउडर किसी खुले बर्तन में रख दें, उसकी खुशबू बदबू को छुपा देती है और माहौल अच्छा बन जाता है.

हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें फ्रिज

ध्यान रखें कि फ्रिज को हफ्ते में कम से कम एक बार साफ जरूर करें और किसी भी सड़ी हुई चीज को तुरंत निकाल दें. वरना ये बदबू और भी फैलती है. साफ-सुथरा और बिना बदबू वाला फ्रिज खाना भी ताजा रखता है और मन भी खुश कर देता है.

ALSO READ: Cone Chaat Recipe: “कोन चाट” खाकर मार्केट वाले नॉर्मल चाट को भूल जाएंगे आप, घर पर बनाना है आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >