Flowers For Garden: गार्डन में रंगों को भरें, इन खूबसूरत फूलों के पौधों को लगाएं

Flowers For Garden: घर के गार्डन को सुंदर बनाने के लिए आप सुंदर फूलों को लगाएं. ये फूल आपके घर की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं. आप इन फूलों को गार्डन में लगाएं.

Flowers For Garden: सुंदर रंग बिरंगे फूल हर किसी का मन मोह लेते हैं. आप फूलों को लगाकर घर को सुंदर से डेकोरेट कर सकते हैं. आजकल लोग कम जगह होने के कारण घर की बालकनी या अगर घर में कोई खाली जगह है तो उसमें गार्डनिंग करते हैं. शाम या सुबह में पौधों के बीच में टाइम स्पेंड करने से मन को भी अच्छा लगता है. आप को भी अगर गार्डनिंग का शौक है तो आप भी घर में सुंदर फूलों वाले पौधों को लगा सकते हैं. इसे आपका घर भी बेहद खूबसूरत लगेगा. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ ऐसे पौधे जिन्हें आप घर में गमले में आसानी से लगा सकते हैं. 

सदाबहार

Sadabahar flowers ( ai image)

आप गमले में सदाबहार का पौधा लगा सकते हैं. इसके छोटे छोटे फूल आपके गार्डन की खूबसूरती को बढ़ा देंगे. ये आपके बगीचे में हरियाली और सुंदरता को बनाए रखती है. इसे आप गमले में आसानी से लगा सकते हैं.

लिली

Lily flowers ( ai image)

रेन लिली का फूल भी बहुत सुंदर होता है और ये अलग रंगों में भी मिलता है. बरसात के मौसम में इस पौधे के फूलों की सुंदरता देखते बनती है. आप इसे गमले में लगाएं और बालकनी या छत पर इसे रखें. 

गुड़हल

Hibiscus flowers ( ai image)

गुड़हल के फूल का इस्तेमाल पूजा पाठ में भी होता है. कई रंगों में इसके फूल आपके गार्डन को एक खूबसूरत लुक देते हैं. आप इसमें अलग रंगों के फूल लगाकर गार्डन को सुंदर बना सकते हैं. आप इसे गमले में भी लगा सकते हैं.

गुलदाउदी

Guldaudi flowers ( ai image)

गुलदाउदी के फूल भी घर के गार्डन में लगाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इस फूल को आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं. ये फूल भी कई रंगों में आते हैं. इसकी देखभाल भी आप आसानी से कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Methi Plant Gardening: अब घर पर उगाएं ताजी मेथी, जानिए आसान गार्डनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें: Arbi Plant Gardening Tips: गार्डन को हरा-भरा बनाएं, गमले में उगाएं अरबी का पौधा

यह भी पढ़ें: Best Herbs Plant For Gardening: गार्डन में लगाएं ये पौधे, हरियाली के साथ हेल्थ के लिए है फायदेमंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >