वाइफ को पहली एनिवर्सरी पर ऐसे करें सरप्राइज, इन आइडियाज को करें ट्राई

शादी की पहली सालगिरह को यादगार बनाने के लिए आप अपनी पत्नी के लिए कुछ प्यारे सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ सरप्राइज आइडियाज.

शादी की सालगिरह किसी भी कपल के लिए बेहद खास होती है खासकर पहली सालगिरह. अगर आप अपनी पत्नी को इस दिन एक प्यारा सा सरप्राइज देना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में कुछ शानदार और दिल छू लेने वाले आइडियाज दिए गए हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं. 

मिडनाइट सरप्राइज प्लान करें

शादी की पहली सालगिरह को और भी यादगार बनाने के लिए आप वाइफ के लिए मिडनाइट सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. कमरे को मोमबत्तियों और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं. आप केक और गुलाब के फूलों के साथ उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं. इसके साथ आप अपने हाथों से लिखा हुआ लेटर भी दे सकते हैं. इसमें आप बीते साल की यादगार बातों को लिखें. 

स्पेशल सरप्राइज डिनर प्लान करें

अगर आप बाहर जाकर सेलिब्रेट नहीं करना चाहते हैं तो आप घर पर ही स्पेशल सरप्राइज डिनर प्लान कर सकते हैं. आप अपने हाथों से खाना बना सकते हैं. टेबल को फूलों और मोमबत्तियों से सजा सकते हैं. हल्की रोशनी, म्यूजिक और खूबसूरत सजावट से खाने के अनुभव को और भी रोमांटिक बना सकते हैं. 

सरप्राइज लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाएं

शादी की पहली सालगिरह पर अपनी पत्नी के लिए एक यादगार सरप्राइज लॉन्ग ड्राइव प्लान कर सकते हैं. इस बारे में उन्हें पहले से नहीं बताएं. आप किसी खूबसूरत जगह लेकर जाएं. ड्राइव का टाइम ऐसा रखें कि आप दोनों खूबसूरत सूर्यास्त या सूर्योदय का मजा ले सकें. इस मौके पर आप फोटो भी जरूर क्लिक करें जिससे कि पल हमेशा यादगार बन सके. 

दिनभर छोटे-छोटे सरप्राइज दें

शादी की पहली सालगिरह को और भी खास बनाने के लिए पत्नी को दिनभर छोटे-छोटे सरप्राइज देना एक बेहतरीन आइडिया है. सुबह उठते ही अपने साथी के लिए उनका पसंदीदा नाश्ता या कॉफी तैयार करें. दिन में आप छोटे-छोटे मैसेज, गिफ्ट या फूल उन्हें देकर उन्हें सरप्राइज करें. शाम को खास डिनर या मूवी नाइट का प्लान कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें– Birthday Gift Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन पर दें ये दिल खुश कर देने वाले तोहफे, जानिए गिफ्ट आइडियाज

यह भी पढ़ें– Anniversary Gift Ideas For Wife: शादी की सालगिरह को बनाएं और भी खास, पत्नी को गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >