बार बार थकान महसूस होती है? कहीं शरीर में इन विटामिन्स की कमी तो नहीं

Fatigue Due to Vitamin Deficiency: क्या आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं? जानें शरीर में कौन-कौन से विटामिन की कमी हो सकती है.

Fatigue Due to Vitamin Deficiency: दिनभर काम करने के बाद थकान महसूस होना सामान्य बात है, लेकिन अगर बिना ज्यादा मेहनत किए भी हर समय शरीर भारी लगे, नींद पूरी होने के बाद भी एनर्जी महसूस न हो या छोटी-छोटी चीजों में भी कमजोरी लगे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार इसकी वजह सिर्फ स्ट्रेस या कम नींद नहीं, बल्कि शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी हो सकती है. आइए जानते हैं कि किन विटामिन्स की कमी बार-बार थकान का कारण बन सकती है. 

Vitamin B12 की कमी से घट सकती है एनर्जी

विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और नसों को हेल्दी रखने में मदद करती है. इसकी कमी होने पर शरीर तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती, जिससे लगातार थकान और कमजोरी (Fatigue Due to Vitamin Deficiency) महसूस हो सकती है. 

Vitamin B12 के संभावित लक्षण

  • हर समय थकान रहना
  • हाथ-पैरों में झुनझुनी
  • चक्कर आना
  • ध्यान लगाने में परेशानी

B12 की पूर्ति के लिए दूध, दही, अंडे, मछली और फोर्टिफाइड अनाज जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल किया जा सकता है. 

Vitamin D की कमी (Fatigue Due to Vitamin Deficiency)

विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों और इम्यून सिस्टम के लिए भी जरूरी होता है. इसकी कमी होने पर शरीर में दर्द, कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है. 

क्या करें?

  • रोजाना कुछ समय धूप में रहें. 
  • डॉक्टर की सलाह पर Vitamin D की जांच और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट लें. 
  • अंडा, मशरूम और फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें. 

Vitamin C की कमी से भी हो सकती है कमजोरी

विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ आयरन के अब्जॉर्प्शन में भी मदद करता है. इसकी कमी होने पर शरीर जल्दी थक सकता है और बार-बार कमजोरी महसूस हो सकती है. इसके लिए आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद, कीवी और शिमला मिर्च जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद माना जाता है. 

Folate (Vitamin B9) की कमी

फोलेट नये सेल्स के प्रोडक्शन और रेड ब्लड सेल के बनने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी से एनीमिया (Fatigue Due to Vitamin Deficiency) का खतरा बढ़ सकता है, जिससे हर समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. हरी पत्तेदार सब्जियां, चना, राजमा, मसूर और मूंग जैसी चीजें फोलेट का अच्छा सोर्स है.

यह भी पढ़ें: लाखों की पसंद बना जापानी 3-3-3 वॉकिंग फॉर्मूला, जानें क्या वाकई इससे घटता है वजन?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >