पेट निकला हुआ है, इसलिए नहीं पहन पाते अपने पसंदीदा कपड़े? ये फैशन ट्रिक्स बदल देंगी आपका पूरा लुक

Fashion Tips: अगर निकले हुए पेट की वजह से आप अपने पसंदीदा कपड़े पहनने से बचने लगे हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सही फैब्रिक, परफेक्ट फिटिंग, डार्क शेड्स और कुछ स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप काफी आसानी से अपने पेट को कपड़ों में छुपा सकते हैं और बिना किसी झिझक के कॉन्फिडेंस के साथ अपना फेवरेट लुक कैरी कर सकते हैं.

Fashion Tips: आज के समय में निकला हुआ पेट होना एक बेहद ही कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि शरीर का वजन ज्यादा नहीं होता है, लेकिन फिर भी पेट निकला हुआ लगता है. जब पेट निकला हुआ लगता है तो अक्सर इसकी वजह से हम अपने फेवरेट कपड़े पहन नहीं पाते हैं और अगर पहन भी लें, तो लोगों के कमेंट्स हर समय हमारे दिमाग में घूमते रहते हैं. कई बार तो निकले हुए पेट की वजह से कुछ लोग अपन सेल्फ कॉन्फिडेंस भी लूज कर देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. आपकी इस परेशानी का हल इस आर्टिकल में छिपा हुआ है. अगर आप सही कपड़ों का चुनाव कर लेते हैं और साथ ही स्टाइलिंग और कुछ सिंपल रूल्स को अपनाते हैं, तो काफी आसानी से अपने निकले हुए पेट को कपड़ों में छिपा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि कपड़े चुनते समय आपको किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए, ताकि आपका पेट निकला हुआ न लगे.

सही फैब्रिक का चुनाव करना सबसे जरूरी

अगर आप अपने निकले हुए पेट को छुपाना चाहते हैं, तो कपड़े खरीदते समय सबसे पहले उसके फैब्रिक पर ध्यान दें. पेट निकला हुआ होने की वजह से आपको बहुत ज्यादा चिपके रहने वाले कपड़े जैसे कि सैटिन, लाइक्रा या स्ट्रेचेबल मटेरियल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इस तरह के कपड़े पेट के अगले हिस्से को और ज्यादा उभारकर दिखाते हैं. इसकी जगह आपको कॉटन, लिनेन, जॉर्जेट या शिफॉन जैसे हल्के और ढीले-ढाले फैब्रिक चुनने चाहिए. ये कपड़े आपके शरीर पर चिपकते नहीं हैं और आपको एक बहुत ही ग्रेसफुल और स्लिम लुक देते हैं.

ये भी पढ़ें: पियर, एप्पल या ऑवरग्लास? जानें आपकी बॉडी शेप पर कौन से कपड़े लगेंगे सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश

सही फिटिंग और साइज का रखें ख्याल

अक्सर लोग पेट छुपाने के चक्कर में बहुत ज्यादा ढीले या ओवरसाइज कपड़े पहनने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह आपकी एक बहुत ही बड़ी गलती है. बहुत ज्यादा ढीले कपड़े आपको स्लिम दिखाने की जगह और और भी ज्यादा हैवी या मोटा दिखा सकते हैं. वहीं, दूसरी तरफ बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से पेट के टायर साफ नजर आने लगते हैं. इसलिए हमेशा रेगुलर या कंफर्ट फिटिंग के कपड़े चुनें, जो न तो ज्यादा टाइट हों और न ही ज्यादा ढीले.

वर्टिकल स्ट्राइप्स और सही प्रिंट्स चुनें

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन, आपके कपड़ों के पैटर्न और प्रिंट्स भी आपको स्लिम दिखाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. अगर आपको स्ट्राइप्स वाले कपड़े पहनना अच्छा लगता है, तो हमेशा वर्टिकल स्ट्राइप्स यानी कि ऊपर से नीचे जाने वाली स्ट्रेट लाइन्स वाले कपड़े ही पहनें. सीधी लाइनों वाले कपड़े देखने वाले की नजर को ऊपर से नीचे की तरफ ले जाते हैं, जिससे आपकी लंबाई ज्यादा और पेट कम लगता है. इसके अलावा, बहुत बड़े-बड़े प्रिंट्स वाले कपड़ों की जगह छोटे-छोटे प्रिंट्स जैसे कि फ्लोरल या ज्योमेट्रिक वाले कपड़े अपने लिए चुनें.

ये भी पढ़ें: कम हाइट वाली लड़कियां कपड़े चुनते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखना है तो जान लें

डार्क शेड्स के कपड़े पहनना शुरू कर दें

यह तो हम सभी जानते हैं कि गहरे यानी कि डार्क रंग के कपड़े हमें स्लिम दिखाने में मदद करते हैं. अगर आपका पेट निकला है, तो अपनी अलमारी में काले, नेवी ब्लू, डार्क ग्रे, वाइन, या बॉटल ग्रीन जैसे रंगों को ज्यादा जगह देनी चाहिए. इस तरह के कलर्स लाइट को एब्जॉर्ब करते हैं, जिससे शरीर के उभार कम नजर आने लगते हैं. अगर आप लाइट कलर्स ही पहनना चाहते हैं, तो मोनोक्रोम लुक यानी कि ऊपर और नीचे एक ही रंग के कपड़े ट्राई करें. इस तरह के कलर्स भी आपके शरीर को स्लिम दिखने में मदद कर सकते हैं.

ए-लाइन और एम्पायर वेस्ट आउटफिट्स हैं सबसे बेस्ट

अगर आप अपने लिए कुर्ती, ड्रेस या गाउन खरीद रही हैं तो उस समय सबसे ज्यादा ध्यान उनके डिजाइन पर ध्यान दें. ‘ए-लाइन’ और ‘एम्पायर वेस्ट’ डिजाइन पेट छुपाने के लिए सबसे बेहतरीन चॉइस माने जाते हैं. एम्पायर वेस्ट ड्रेसेस छाती के ठीक नीचे से ढीली होती हैं, जिससे पेट का हिस्सा पूरी तरह छुप जाता है. वहीं, अनारकली कुर्तियां या पेपलम टॉप्स भी पेट के मोटापे को छिपाने का एक स्टाइलिश तरीका हैं. बॉटम्स की बात करें तो हमेशा हाई वेस्ट पैंट या जींस पहनें, जो पेट को अच्छे से होल्ड करके रखती हैं.

ये भी पढ़ें: ये 5 कलर कॉम्बिनेशन पहनेंगे तो हर जगह होगी आपकी तारीफ, लड़कियां भी नहीं हटा पाएंगी आपसे नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >