शाम के वक्त समोसा कचौड़ी खाने की जगह खाएं ये 5 सुपर फूड स्नैक्स, शरीर में आ जाएगी फौलाद जैसी ताकत

Evening Snack Ideas: शाम की भूख में जंक फूड छोड़ें और अपनाएं ये 5 हेल्दी स्नैक्स जैसे मखाने, योगर्ट, मेवे और पीनट बटर. स्वाद और सेहत दोनों का रखें ध्यान.

Evening Snack ideas: शाम के समय जब भी हमें भूख लगती है तो हमारा झुकाव स्वभाविक तौर पर जंक फूड के तरफ अधिक होता है. इसकी वजह ये यह खाने में चटपटा और स्वादिष्ट होता है. लेकिन इन जंक फूड को खाने से हमारे सेहत को फायदे होने की बजाय नुकसान ही पहुंचता है. ऐसे में जरूरी है कि शाम के वक्त भूख लगे तो हम ऐसे फूड को चुनें जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है. ऐसे में आज हम आपको वैसे पांच स्नैक्स के बारे में बताएंगे जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हो.

शाम के लिए 5 हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स

भीगे हुए मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, कद्दू और सूरजमुखी के बीज जैसे नट्स और सीड्स प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं. शाम के समय मुठ्ठी भर इसका सेवन हमें उर्जा देता है साथ ही भूख को नियंत्रित करता है.

ग्रीक योगर्ट और फल

शाम के समय जंक फूड खाने की बजाय अगर ग्रीक योगर्ट को फल के साथ मिलाकर खाएं तो यह अधिक फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में मददगार साबित होता है. याद रखें जो शाम के वक्त ऐसा फल न खाएं जो आपके लिए नुकसान देह हो. अनार, स्ट्रॉबेरी या सेब जैसे फल सबसे बेहतर विकल्प आपके लिए हो सकता है.

Also Read: कहीं देसी सुपरड्रिंक ‘छाछ’ आपको न बना दें डॉक्टर का रेगुलर कस्टमर, इन लोगों को तुरंत बना लेनी चाहिए दूरी

भुने हुए चने और मखाने

भुने हुए काले चने और मखाने प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. यह न केवल आपके भूख को शांत करेगा, बल्कि वजन नियंत्रण में भी मदद करते हैं.

सेब स्लाइस के साथ पीनट बटर

सेब में फाइबर से की मात्रा अधिक होती है. इसके साथ अगर पीनट बटर हो तो सोने पे सुहागा. क्योंकि पीनट बटर में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन होते हैं. इन दोनों का संयोजन एक स्वादिष्ट और संतुलित स्नैक बनाता है, जो शाम की भूख को शांत करता है.

डार्क चॉकलेट और बादाम

शाम के वक्त डार्क चॉकलेट खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. वहीं, बादाम में फाइबर और हेल्दी फैट्स. इन दो चीजों का सेवन आपको दिल की बीमारी से भी बचाता है.

किन स्नैक्स से बचें?

  • समोसे, कचौरी और चिप्स जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में वसा और कैलोरी होती है, जो वजन को बढ़ा सकते हैं.
  • मीठे बिस्किट और केक: इनमें उच्च मात्रा में चीनी और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं.
  • पैकेज्ड स्नैक्स: प्रोसेस्ड और पैकेज्ड स्नैक्स में अक्सर संरक्षक और अतिरिक्त नमक होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं.

हेल्दी स्नैक्स को कितनी मात्रा में लेना चाहिए

ऊपर बताए गये स्नैक्स को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. इसके एक छोटी प्लेट या कटोरी ही काफी है. लेकिन इसके जरूरी है वह स्नैक्स पहले से ही आपके पास उपलब्ध रहे ताकी आप जंक फूड खाने से बच सकें. कई बार प्यास को भूख समझ लिया जाता है, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

Also Read: Sweet Tomato Pickle Recipe: एक बार चख लिया तो बार-बार मांगकर खाएंगे सभी, इस तरह घर पर तैयार करें टमाटर का मीठा अचार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >