गोल्ड ईयररिंग में चाहिए कुछ नया? ये 4 डिजाइन देंगे आपको रॉयल लुक

महिलाओं को सोने के ईयररिंग्स का खास शौक होता है. ये किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. इस आर्टिकल में जानें लेटेस्ट गोल्ड ईयररिंग डिजाइन्स के बारे में, जो आपके लुक को देंगे खास अंदाज.

Gold Earring Designs: सोने की ज्वेलरी पहनना महिलाओं को काफी पसंद होता है. खासकर ईयररिंग्स ऐसी ज्वेलरी हैं, जिन्हें रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर किसी खास मौके पर भी आसानी से पहना जा सकता है. अगर आप भी कुछ नया और एलिगेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो इन गोल्ड ईयररिंग डिजाइंस पर नजर डाल सकती हैं.

आजकल बहुत ज्यादा भारी झुमकों के बजाय ऐसे ईयररिंग्स पसंद किए जा रहे हैं, जो देखने में खूबसूरत हों और पहनने में भी आरामदायक लगें. ऐसे में हल्के और क्लासी डिजाइन रोजाना पहनने के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं. आइए नजर डालते हैं कुछ खूबसूरत डिजाइंस पर.

1. क्लासिक गोल्ड हूप्स

गोल्ड हूप ईयररिंग्स का फैशन कभी पुराना नहीं होता. छोटे या मीडियम साइज के हूप्स ऑफिस, कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए पहने जा सकते हैं. साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट, ये ईयररिंग्स लगभग हर लुक के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं.

2. फ्लोरल डिजाइन ईयररिंग्स

अगर आपको थोड़ा फेमिनिन और आकर्षक डिजाइन पसंद है, तो फ्लोरल पैटर्न वाले गोल्ड ईयररिंग्स अच्छे लग सकते हैं. फूलों की शेप वाला डिजाइन बहुत ज्यादा हैवी हुए बिना लुक को खूबसूरत बना देता है. इन्हें त्योहार या छोटे फंक्शन में भी पहना जा सकता है.

3. मिनिमल ड्रॉप ईयररिंग्स

सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक के लिए ड्रॉप ईयररिंग्स ट्राई किए जा सकते हैं. इनमें नीचे की तरफ छोटा सा डिजाइन या गोल्ड मोटिफ दिया जाता है, जो पहनने के बाद चेहरे को खूबसूरत लुक देता है. ये साड़ी और सूट दोनों के साथ अच्छे लगते हैं.

4. ट्रेडिशनल झुमकी डिजाइन

गोल्ड झुमकी भारतीय महिलाओं की पसंदीदा ज्वेलरी में से एक है. अगर आपको ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो छोटे साइज की गोल्ड झुमकी चुन सकती हैं. सिंपल कुर्ती से लेकर साड़ी तक, यह डिजाइन हर पारंपरिक आउटफिट के साथ जंचता है.

यह भी पढ़ें: मेहंदी लगवाने की है तैयारी? ये 5 यूनिक डिजाइन आपके हाथों को बना देंगे खूबसूरत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >