Sabudana Veggies Paratha: स्वाद और सेहत दोनों में नहीं करना पड़ेगा समझौता, घर पर मौजूद साबूदाना और सब्जियों से बनाएं ये टेस्टी पराठा

Sabudana Veggies Paratha: साबूदाना वेजिस पराठा एक ऐसा फ्यूजन रेसिपी है जिसमें स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. यह न केवल एनर्जी से भरपूर है, बल्कि इसमें मौजूद सब्जियां और साबूदाना आपके शरीर को प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर भी प्रोवाइड करते हैं.

Sabudana Veggies Paratha: इंडियन किचन में का टेस्ट तब और बढ़ जाता है जब उसमें ट्रेडिशनल और हेल्दी रेसिपीज शामिल हो जाती हैं. पराठा वैसे तो हर किसी का फेवरेट होता है, लेकिन अगर इसे थोड़ा सा ट्विस्ट देकर हेल्दी और टेस्टी बना दिया जाए तो इसका मजा और भी बढ़ जाता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं साबूदाना वेजीस या फिर वेजिटेबल पराठे की सबसे आसान रेसिपी. यह पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और खासकर व्रत या फास्टिंग के दिनों में इसे बनाकर खाया जा सकता है. इसमें सब्जियों और साबूदाने का पावरफुल कॉम्बिनेशन होता है जो इसे न्यूट्रिशन से भरपूर बना देता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

साबूदाना वेजीस पराठा के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप, 3 से 4 घंटे भिगोकर रखा हुआ
  • उबले आलू – 2 मीडियम साइज
  • गाजर – 1 कद्दूकस की हुई
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस की हुई
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार, आप चाहें तो साधारण नमक भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच या ऑप्शनल
  • घी/तेल – पराठा सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Moong Daal Ki Barfi: दिल खोलकर खा सकेंगे मीठा जब घर पर बनेगी मूंग दाल की बर्फी, स्वाद और सेहत दोनों का मिलेगा परफेक्ट डोज

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

साबूदाना वेजीस पराठा बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न डालें वरना साबूदाना चिपचिपा हो जाएगा. जब साबूदाना फूल जाए तो एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.
  • अब एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें और इसमें भीगा हुआ साबूदाना, कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. अब इसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सबको अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद मिश्रण को आटे की तरह गूंथ लें और अगर लगे कि मिश्रण ज्यादा गीला है, तो इसमें थोड़ा सा राजगीरे का आटा या सिंघाड़े का आटा मिला सकते हैं.
  • अब गूंथे हुए आटे से मीडियम साइज की लोई तोड़ें और इसे प्लास्टिक शीट या बटर पेपर पर हल्के हाथों से बेल लें. बता दें साबूदाना चिपचिपा होता है इसलिए बेलन से बेलने की बजाय हाथ से फैलाना आसान रहेगा.
  • अब तवे को गरम करें और उस पर हल्का सा घी/तेल लगाएं. तैयार पराठे को धीरे से तवे पर डालें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकें और इसी तरह सारे पराठे तैयार कर लें.
  • गरमा-गरम साबूदाना वेजिटेबल पराठा को दही, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Mix Dal Dosa Recipe: किचन में मौजूद दालों से बनाएं टेस्टी और न्यूट्रिशियस मिक्स दाल डोसा, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >