Sabudana Tikki Recipe: न ज्यादा तेल की बर्बादी और न समय की, मिनटों में इस तरह बनाएं हेल्दी और कुरकुरी साबूदाना टिक्की

Sabudana Tikki Recipe: साबूदाना टिक्की एक ऐसी रेसिपी है जो कम सामग्री में झटपट बनती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. व्रत हो या स्पेशल ब्रेकफास्ट, यह रेसिपी सभी मौकों के लिए एकदम परफेक्ट है.

Sabudana Tikki Recipe: साबूदाना टिक्की एक स्वादिष्ट और कुरकुरी डिश है जो खासतौर पर व्रत या उपवास के समय बनाई जाती है. यह डिश स्वाद, सेहत और एनर्जी तीनों का बेहतरीन मेल है. साबूदाना में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और आलू में मौजूद स्टार्च इसे एक पावरफुल एनर्जी फूड बनाते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ व्रत में बल्कि शाम के स्नैक या बच्चों के टिफिन के लिए भी एकदम परफेक्ट है. इसे आप बिना ज्यादा मेहनत के मिनटों में आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

साबूदाना टिक्की के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप रातभर भिगोया हुआ
  • उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • मूंगफली – आधा कप भुनी और दरदरी पिसी हुई
  • हरा धनिया – 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • देसी घी या तेल – टिक्की तलने के लिए

ये भी पढ़ें: Suji Chips Recipe: मिनटों में तैयार करें क्रंची और टेस्टी सूजी के चिप्स, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

ये भी पढ़ें: Dalia Poha Recipe: जब से खाया है सुबह का नाश्ता बना सभी का फेवरेट, जानें कैसे बनाएं परफेक्ट दलिया पोहा

साबूदाना टिक्की बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 5 से 6 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इसे छान लें और देख लें कि साबूदाना पूरी तरह से फूला हुआ और सॉफ्ट हो गया हो. अगर यह चिपचिपा लगे तो थोड़ा सूखा कपड़ा बिछाकर उसे फैला दें.
  • अब एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू मैश करें और उसमें फूला हुआ साबूदाना, पिसी मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें. इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो.
  • अब इस मिश्रण से मीडियम साइज की टिक्कियां बना लें. अगर मिश्रण गीला हो रहा हो तो आप इसमें थोड़ा सिंघाड़ा आटा या राजगिरा आटा मिला सकते हैं.
  • एक नॉन-स्टिक तवा या फ्राइंग पैन में थोड़ा घी या तेल गरम करें. अब उसमें तैयार टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक धीमी आंच पर सेकें. चाहें तो डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
  • साबूदाना टिक्की को हरी चटनी या व्रत वाली दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Aalu Halwa Recipe: सिर्फ 3 चीजों से बनाएं सुपर सॉफ्ट और टेस्टी आलू का हलवा, जानें झटपट बनने वाली रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >