Chair Exercises: ऑफिस में लगातार बैठे रहने से बढ़ रहा है वजन? ये आसान एक्सरसाइज कर सकती है आपकी मदद

Chair Excercises: क्या आप अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं और व्यस्त रूटीन के वजह से एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पा रहे, तो ये हैं आप के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज जिन्हें आप आराम से कुर्सी पर बैठे हुए कर सकते हैं.

Chair Exercises: आज के समय में वजन का बढ़ना एक आम समस्या है, आए दिन लोग इस परेशानी से जूझते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने व्यस्त रूटीन के वजह से अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ ऐसे आसान एक्सरसाइज जिन्हें आप कभी भी कहीं भी कुर्सी पर बैठकर कर सकते हैं.

Sitting Bicycle Crunches

अपनी कुर्सी के किनारे पर बैठें, थोड़ा पीछे झुकें, और अपने पैरों को साइकिल की गति में पैडल चलाना शुरू करें. जैसे ही आप पैडल मारते हैं, अपने गरदन को अगल-बगल से मोड़ें. एक निर्धारित समय का लक्ष्य तय करें और उसी हिसाब से अपनी गतिविधियों को नियंत्रित करें.

Seated Leg Extension

यह एक्सरसाइज मांसपेशियों को टोन करने और एक्सट्रा फैट को बर्न करने के लिए एकदम सही है. बैठते समय, एक पैर को अपने सामने सीधा फैलाएं, एक पल के लिए रोकें और फिर उसे वापस नीचे कर लें. इसके बाद दूसरे पांव से भी इस प्रक्रिया को रिपीट करें.

Sitting Side Leg Raises

अपने पैरों को फर्श पर सीधा रखें और एक पैर को बगल की तरफ जितना आरामोदायक हो उठा लें. नियंत्रण के साथ इसे वापस नीचे करें और उलटी दिशा में भी यही प्रोसेस रिपीट करें. इस प्रोसेस को 10-15 बार रिपीट करें.

Sitting And Marching

एक कुर्सी पर सीधे बैठें, अपने कोर को बैलेंस करें, और एक घुटने को अपनी छाती की ओर ऊपर उठाएं. इसे वापस नीचे करें और दूसरे घुटने से भी यही प्रोसोस रिपीट करें. एक निर्धारित समय के लिए पैरों के बीच बारी-बारी से व्यायाम करें, शुरुआत में 1-2 मिनट का लक्ष्य रखें.

Seated Arm Circles

अपनी आर्मस को कंधे की ऊंचाई तक फैलाएं और अपने हाथों से गोल आकार बनाने की कोशिश करें. कुछ सेकंड के बाद, उल्टे सर्कल बनाना शुरु कर दें. यह व्यायाम न केवल आपके कंधे की मांसपेशियों को टारगेट करता है बल्कि कैलोरी को भी बर्न करने में मदद करता है, जिससे हमें अपना वजन घटाने में मदद मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >