व्रत में बनाएं ये 5 सात्विक भोग, रामनवमी पर मिलेगा खास आशीर्वाद

Ram Navami 2026: रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए घर पर बनाए ये 5 आसान और स्वादिष्ट भोग. सूजी का हलवा, पंचामृत, साबूदाना खीर जैसे पारंपरिक व्यंजन न सिर्फ सात्विक हैं, बल्कि व्रत के लिए भी बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं.

Ram Navami 2026: राम नवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और भगवान को प्रसन्न करने के लिए विशेष भोग अर्पित करते हैं. पारंपरिक रूप से सादा, सात्विक और घर में बना भोजन भगवान को अर्पित किया जाता है. अगर आप भी इस रामनवमी पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो यहां 5 आसान और स्वादिष्ट भोग रेसिपी दी जा रही हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

सूजी का हलवा

सूजी, घी, चीनी, पानी, इलायची, ड्राई फ्रूट्स को  एक बर्तन में मिलाकर. एक कढ़ाही में घी गर्म करें और सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें पानी डालकर अच्छे से मिलाएं. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी और इलायची डालें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं. यह भगवान को चढ़ाने के लिए सबसे लोकप्रिय भोग है.

पंचामृत

दूध, दही, घी, शहद, चीनी इन सभी सामग्रियों को एक बर्तन में मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो इसमें तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं. यह भोग पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है.

साबूदाना खीर

खीर बनाने के लिए साबूदाना, दूध, चीनी, इलायची, काजू-बादाम को एक जगह निकाल कर. साबूदाना को पहले भिगो लें. फिर दूध में पकाएं और नरम होने पर चीनी डालें. इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर खीर तैयार करें. व्रत के दौरान यह हल्का और पौष्टिक भोग है.

कुट्टू के आटे के पकौड़े

कुट्टू का आटा, आलू, हरी मिर्च, सेंधा नमक को साथ में निकाल कर. उबले आलू को मैश करें, उसमें कुट्टू का आटा और मसाले मिलाएं. छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर तेल में तल लें. व्रत में खाने के लिए स्वादिष्ट और ऊर्जा देने वाला विकल्प.

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >