जींस की बटन होने लगी है टाइट? जानिए पेट की चर्बी बढ़ने के वे शुरुआती संकेत, जो अक्सर नजर नहीं आते

Signs of Belly Fat Gain: पेट में चर्बी का जमना कभी भी अचानक से शुरू नहीं होता है. इसकी शुरुआत काफी पहले ही हो चुकी होती है और यह धीरे-धीरे बढ़ती रहती है. यही एक बड़ी वजह है कि ज्यादातर लोगों को समय रहते इसका पता नहीं चल पाता है. अगर आप अपने शरीर में दिखाई देने वाले कुछ छोटे-छोटे बदलावों पर ध्यान देना शुरू कर दें, तो बढ़ते हुए फैट को पहचानना काफी आसान हो सकता है.

Signs of Belly Fat Gain: आज के समय में पेट का निकला हुआ होना एक कॉमन प्रॉब्लम है. जब आप अपने चारों तरफ नजर घुमाते हैं तो आपको कई लोग आसानी से दिख जाएंगे जो इस समस्या से जूझ रहे हैं. आज के समय में यह प्रॉब्लम इसलिए भी ज्यादा बढ़ रही है क्योंकि हम डाइट गलत ले रहे हैं, कम फिजिकल एक्टिविटीज कर रहे हैं और साथ ही एक स्ट्रेसफुल लाइफ भी जी रहे हैं. पेट में चर्बी का जमना एक ऐसी प्रॉब्लम है जो कभी भी अचानक से नहीं आती है. इसकी शुरुआत काफी पहले हो चुकी होती है और यह बिलकुल ही धीरे-धीरे बढ़ती है. यह एक बड़ी वजह है कि पेट की चर्बी बढ़ जाने के बावजूद भी हमें इसका अंदाजा नहीं लग पाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको पेट में चर्बी बढ़ने के शुरूआती लक्षणों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. अगर आप समय रहते इन संकेतों को समझने लग गए, तो आपके लिए पेट में बढ़ती हुई चर्बी की समस्या को कंट्रोल करना और भी आसान हो जाएगा. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं ताकि आप खुद को बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाकर रख सकें.

पेट और कमर का धीरे-धीरे बढ़ना

जब आपके पेट में चर्बी का जमना शुरू होता है तो इसका सबसे पहला और कॉमन संकेत है कमर का बढ़ना. ऐसा होने की वजह से कई बार आपका ओवरऑल बॉडी वेट नहीं बढ़ता है, लेकिन पेट और उसके आसपास की जगहों में फैट जरूर इकठ्ठा होने लग जाता है. इसका असर यह भी होता है कि पहले जो कपड़े हमें आराम से फिट आ जाते थे, वे अब उन्हीं जगहों पर टाइट लगने लग गए है. यह एक सबसे बड़ा संकेत है कि आपके शरीर में अनहेल्दी फैट का इकठ्ठा होना शुरू हो गया है.

हर समय पेट का फूला हुआ महसूस होना

अगर आपको हर समय अपना पेट हैवी या फिर फूला हुआ महसूस होता रहता है, तो आपको इसे कभी भी एक नॉर्मल प्रॉब्लम समझकर अनदेखा करने की गलती नहीं करनी चाहिए. ऐसा अक्सर उस समय होता है जब हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है और साथ ही शरीर में फैट भी इकठ्ठा होने लगता है. धीरे-धीरे यही प्रॉब्लम पेट के बाहर निकलने का कारण बनती है और आपके पेट में जमी चर्बी बढ़ने भी लग जाती है. ऐसा होने की वजह से आपके शरीर का शेप धीरे-धीरे बदलने लग जाता है.

जल्दी थकान महसूस होना

अगर आपको छोटे से छोटे कामों को करने के बाद भी काफी जल्दी थकान महसूस होती है, तो यह भी आपके शरीर में बढ़ते हुए फैट के संकेत हो सकते हैं. जब आपके शरीर में चर्बी जमने लगती है तो आपका एनर्जी लेवल अपने आप कम होने लगता है और साथ ही मेटाबोलिज्म भी स्लो हो जाता है. इसका सीधा असर यही होता है कि आप एक्टिव नहीं रह पाते है और आपको हर समय ही सुस्ती लगती रहती है.

सांस फूलना या हैवीनेस महसूस होना

अगर कुछ ही सीढ़ियां चढ़ने या फिर तेज चलने के बाद ही आपकी सांसें फूलने लगती हैं, तो यह भी पेट में चर्बी जमने का एक बड़ा संकेत हो सकता है. जब आपके शरीर और पेट के अंदर फैट जमा होने लग जाता है तो आपके दिल और फेफड़ों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है. ऐसा होने की वजह से शरीर को नॉर्मल से नॉर्मल काम करने के लिए भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और हर समय आपकी सांस फूली हुई रहती है.

कपड़ों की फिटिंग बदल जाना

अगर आपको अपने फेवरेट कपड़े पहले की तुलना में अब पेट और कमर के आसपास ज्यादा टाइट लगने लगे हैं, तो यह एक क्लियर संकेत है कि आपका बेली फैट बढ़ रहा है. यह बदलाव इतना धीरे-धीरे होता है कि ज्यादातर लोग इसे नोटिस भी नहीं करते हैं. लेकिन कपड़ों की फिटिंग बदल जाना आपके शरीर में फैट गेन होने का सबसे आसान और क्लियर संकेत माना जाता है.

ये भी पढ़ें: पेट की जिद्दी चर्बी से हैं परेशान? हर सुबह पिएं ये ड्रिंक्स, एक महीने में 4 से 5 किलो तक कम हो सकता है वजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >