पुराने दरवाजे की चर्र-चर्र से हैं परेशान? घर में रखी ये चीज आएगी काम

दरवाजा खोलते ही आने वाली चर्र-चर्र की आवाज से परेशान हैं? हर बार मिस्त्री बुलाने की जरूरत नहीं है. हिंज में धूल, गंदगी या चिकनाई की कमी इसकी वजह हो सकती है. जानिए घर में मौजूद चीजों से इस आवाज को कम करने का आसान तरीका.

घर का दरवाजा खोलते या बंद करते समय अगर लगातार चर्र-चर्र की आवाज आती है, तो यह छोटी-सी परेशानी भी काफी चिढ़ाने वाली हो सकती है. खासकर रात में जब घर के बाकी लोग सो रहे हों, तब दरवाजा खोलना मुश्किल लगने लगता है. अच्छी बात यह है कि हर बार इसके लिए मिस्त्री बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती. दरवाजे से आवाज आने की सबसे आम वजह उसके कब्जे यानी हिंज में घर्षण होता है. समय के साथ इन पर धूल-मिट्टी जम जाती है या चिकनाई कम हो जाती है. ऐसे में धातु के हिस्से आपस में रगड़ते हैं और चर्र-चर्र की आवाज आने लगती है.

पेट्रोलियम जेली से आसान उपाय

अगर आवाज दरवाजे के हिंज से आ रही है, तो घर में रखी पेट्रोलियम जेली काम आ सकती है. इसे लगाने से पहले हिंज पर जमी धूल और गंदगी को सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें. अब थोड़ी-सी पेट्रोलियम जेली हिंज के उस हिस्से पर लगाएं, जहां धातु के पार्ट्स आपस में घूमते हैं. इसके बाद दरवाजे को धीरे-धीरे कई बार खोलें और बंद करें. इससे जेली हिंज के अंदर के चलने वाले हिस्सों तक पहुंच जाएगी और घर्षण कम करने में मदद कर सकती है. ध्यान रखें कि जेली बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं. अतिरिक्त जेली को कपड़े से पोंछ दें, वरना उस पर धूल-मिट्टी चिपक सकती है.

पेट्रोलियम जेली न हो तो ये तरीका आजमा सकते हैं

घर में पेट्रोलियम जेली नहीं है तो जैतून के तेल की कुछ बूंदें भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. तेल को ज्यादा मात्रा में डालने के बजाय केवल हिंज पर थोड़ी-सी मात्रा लगाएं। इसके बाद दरवाजे को कुछ बार खोलें और बंद करें.

साबुन की टिकिया भी कुछ मामलों में अस्थायी उपाय के तौर पर काम कर सकती है. साबुन को हिंज के चलने वाले हिस्से पर हल्के से रगड़कर दरवाजा कुछ बार चलाएं.

आवाज फिर भी न जाए तो ये चेक करें

अगर लुब्रिकेंट लगाने के बाद भी आवाज बनी रहती है, तो समस्या सिर्फ चिकनाई की कमी नहीं हो सकती. हिंज में जंग, ढीले स्क्रू या दरवाजे का फ्रेम से रगड़ना भी इसकी वजह हो सकता है. ऐसे में हिंज के स्क्रू कसकर देखें. अगर लकड़ी का दरवाजा फ्रेम से रगड़ रहा है या हिंज खराब हो चुका है, तो उसकी मरम्मत कराना बेहतर रहेगा. इसलिए अगली बार दरवाजा चर्र-चर्र करे तो घबराने की जरूरत नहीं है. पहले हिंज साफ करें और थोड़ी-सी चिकनाई देकर देखें. कई बार इतना छोटा उपाय ही इस परेशान करने वाली आवाज से राहत दिला देता है.

यह भी पढ़ें: बार-बार फूल रहा है बाथरूम का दरवाजा? पानी से बचाने के ये तरीके आएंगे काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >