महंगे बॉडी वॉश को भूल जाएंगे, घर का यह साबुन देगा पार्लर जैसा निखार

DIY Skin Whitening Soap: महंगे फेस वॉश और फेशियल पर हजारों रुपये खर्च करने के बजाय घर पर ही नेचुरल चीजों से बॉडी पॉलिशिंग साबुन बनाकर त्वचा की टैनिंग और जिद्दी मैल को हमेशा के लिए साफ किया जा सकता है.

DIY Skin Whitening Soap: अक्सर चेहरे की चमक बढ़ाने के चक्कर में हमारा ध्यान गर्दन, कोहनी और घुटनों की तरफ नहीं जाता है. इसकी वजह से इन जगहों पर सालों पुरानी जिद्दी मैल, गंदगी और टैनिंग जमा हो जाती है. गर्मियों और बरसात के मौसम में पसीने के कारण यह कालापन और भी ज्यादा गहरा होने लगता है. बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस कालेपन को साफ करने का बड़ा-बड़ा दावा तो करते हैं, लेकिन उनका असर कुछ खास नहीं दिखता है. ऐसे में आप अपने घर पर ही बहुत ही कम खर्च में एक बेहतरीन बॉडी पॉलिशिंग साबुन तैयार कर सकते हैं. जानी-मानी पूनम देवनानी ने सोशल मीडिया पर इस साबुन को बनाने का एक बहुत ही आसान तरीका शेयर किया है, जो आपकी पूरी बॉडी को गहराई से साफ करके ऐसा नेचुरल ग्लो देगा कि आप महंगे बॉडी वॉश भूल जाएंगे.

उबटन पाउडर बनाने के लिए घर की कुछ जरूरी चीजें

Ai image
  • चना और मसूर दाल: त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए चना दाल और टैनिंग को पूरी तरह हटाने के लिए मसूर दाल का इस्तेमाल करें.
  • चावल और गुलाब की पंखुड़ियां: त्वचा में कसाव लाने के लिए थोड़े से चावल और साबुन में बेहतरीन ताजगी और खुशबू के लिए गुलाब की कुछ पंखुड़ियां ले लें.
  • मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी: चेहरे का एक्स्ट्रा तेल कंट्रोल करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए मुलेठी का पाउडर लें.
  • साबुन का बेस: इन सब चीजों को मिलाने के लिए बाजार से मिलने वाला ग्लिसरीन सोप बेस या फिर पीयर्स साबुन ले लें, जो नहाने के बाद भी त्वचा को एकदम सॉफ्ट रखता है.

मिक्सर में पीसकर ऐसे तैयार करें मैजिकल उबटन पाउडर

Ai image
  • हल्का सा भून लें: सबसे पहले चना दाल को एक पैन में सूखा भून लें. अगर आपके पास चना दाल नहीं है, तो आप बेसन को भी हल्का सा सेक कर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद मसूर दाल को भी हल्का सा सेक लें, जो त्वचा के लिए एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करेगी.
  • कपड़े से पोंछना है जरूरी: अब थोड़े से चावल लें. ध्यान रखें कि दाल या चावल इस्तेमाल करने से पहले उन्हें एक गीले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें ताकि उन पर लगी धूल साफ हो जाए.
  • बारीक पाउडर बनाएं: अब इन भुनी हुई चीजों के साथ गुलाब की पंखुड़ियां, मुल्तानी मिट्टी और मुलेठी पाउडर को मिक्सी में डालें और एकदम बारीक पीस लें. आपका जादुई पाउडर तैयार है.

सांचे में साबुन जमाने का सही तरीका

  • भाप में पिघलाएं: सोप बेस या पीयर्स साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अब एक कढ़ाई में पानी गर्म करें और उसके ऊपर दूसरा बर्तन रखकर साबुन के टुकड़ों को सिर्फ भाप की मदद से पिघला लें. इसे सीधे आंच पर बिल्कुल न रखें.
  • बिना गांठ के मिलाएं: जब साबुन पूरी तरह पिघल जाए, तो गैस बंद कर दें और तैयार किया हुआ उबटन पाउडर धीरे-धीरे डालते हुए अच्छे से मिक्स करें. चम्मच को लगातार चलाते रहें ताकि इसमें कोई गांठ न बने.
  • सांचे में सेट करें: अब इस मिक्सचर को साबुन के सांचे में या फिर चाय वाले डिस्पोजेबल पेपर कप में थोड़ा सा नारियल तेल लगाकर डाल दें. इसे सेट होने के लिए कुछ घंटे या पूरी रात के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद इसे आराम से बाहर निकालें.

होममेड साबुन को इस्तेमाल करने का तरीका

  • रोजाना नहाते समय इस साबुन को अपनी गर्दन, चेहरे और पूरी बॉडी पर लगाएं. कुछ मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें और फिर साफ पानी से धो लें.
  • वैसे तो इसमें कोई भी नुकसान करने वाली चीज नहीं है, फिर भी इसकी लाइफ बढ़ाने के लिए एक साबुन इस्तेमाल करने के लिए बाथरूम में रखें और बाकी के साबुनों को फ्रिज में स्टोर करके रख दें ताकि वे खराब न हों.

यह भी पढ़ें: बारिश में चिपचिपी और बेजान स्किन से परेशान हैं? 5 मिनट में तैयार करें ये नेचुरल टोनर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >