हेयर फॉल और डैंड्रफ ने कर रखा है परेशान? इन 6 चीजों से घर पर ही मिनटों में बनाएं पावरफुल हर्बल हेयर ऑयल

DIY Herbal Hair Oil: आजकल बालों का झड़ना, डैंड्रफ और समय से पहले सफेद होना बहुत कॉमन हो गया है. अगर आप भी बिना केमिकल के अपने बालों की नैचुरल तरीके से देखभाल करना चाहते हैं, तो घर की कुछ आसान चीजों से बना यह हर्बल हेयर ऑयल आपके बहुत काम आ सकता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका.

DIY Herbal Hair Oil: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस, पॉल्यूशन और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से बालों का झड़ना, डैंड्रफ और सफेद होना आम समस्या बन चुकी है. अक्सर हम महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार बालों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप बिना केमिकल के अपने बालों को नैचुरली मजबूत, घना और शाइनी बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम का है. आज हम आपको घर पर ही किचन में आसानी से मिलने वाली नेचुरल चीजों से मिनटों में हर्बल हेयर ऑयल बनाने का सबसे आसान तरीका बताएंगे.

घर पर हर्बल ऑयल बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका AI image

हर्बल हेयर ऑयल बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

इस हर्बल हेयर ऑयल को बनाने के लिए आपको कुछ पूरी तरह से नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल करना होगा. ये सभी चीजें आपके बालों को जड़ों से नरिशमेंट देने का काम करेंगी और आपके बालों के ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बना देंगे. इस ऑयल को बनाने के लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.

  • नारियल तेल: 1 कप, यह आपके बालों को गहराई से नमी देता है.
  • सरसों या तिल का तेल: आधा कप, यह बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है.
  • कड़ी पत्ता: 1 मुट्ठी, बालों को काला और मजबूत बनाने के लिए.
  • मेथी दाना: 2 चम्मच, डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या दूर करने के लिए.
  • कलौंजी: 1 चम्मच, बालों को घना बनाने के लिए.
  • आंवला: 2 सूखे या फ्रेश कटे हुए आंवले, विटामिन C और न्यूट्रिशन के लिए.

ये भी पढ़ें: हेयर फॉल ने उड़ा रखी है आपकी रातों की नींद? घर पर बनाएं प्याज का ये तेल, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा फर्क

इस हर्बल हेयर ऑयल को बनाने का तरीका

इस हर्बल हेयर ऑयल को बनाना बहुत ही आसान है. इसे बनाते समय आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि इसमें इस्तेमाल की जाने वाली जड़ी-बूटियां जले नहीं.

  • इस हर्बल हेयर ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना और कलौंजी को हल्का सा कूट लें. अगर आप फ्रेश आंवले का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसके छोटे टुकड़े कर लें.
  • इसके बाद एक लोहे की कढ़ाई या भारी तले वाले बर्तन में नारियल का तेल और सरसों/तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर रखें. लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करने से तेल में आयरन के प्रॉपर्टीज भी मिल जाते हैं.
  • जब तेल हल्का गर्म हो जाए, तो इसमें कड़ी पत्ता, कुटी हुई मेथी, कलौंजी और आंवला डाल दें.
  • अब गैस की आंच बिल्कुल धीमी रखें और इस मिश्रण को 10 से 15 मिनट तक पकने दें. जब तक कड़ी पत्ता क्रिस्पी न हो जाए और मेथी का रंग लाइट ब्राउन न हो जाए, तब तक इसे धीरे-धीरे चम्मच से चलाते रहें. इस बात का ख्याल रखें कि इंग्रीडिएंट्स जलनी नहीं चाहिए.
  • जब तेल में से अच्छी खुशबू आने लगे और जड़ी-बूटियों के एक्सट्रैक्ट्स ऑयल में उतर जाए, तो गैस बंद कर दें. इसके बाद इस ऑयल को पूरी तरह ठंडा होने दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे किसी कॉटन के कपड़े या बारीक छलनी की मदद से छान लें.
  • लास्ट में इस तैयार हर्बल ऑयल को किसी साफ और सूखी कांच की बोतल में स्टोर करके रख लें. यह ऑयल 2 से 3 महीने तक आसानी से खराब नहीं होता.

तेल लगाने का सही तरीका और सावधानियां

अगर आप इस हेयर ऑयल का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए इसे सही तरीके से लगाना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. इस ऑयल को हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. बालों में लगाने से पहले इस ऑयल को थोड़ा सा गुनगुना जरूर कर लें. इसके बाद अपनी उंगलियों के टिप्स से बालों की जड़ों में 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. अपने बालों को ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसा करने से आपके बाल आसानी से टूट सकते हैं. तेल लगाने के बाद इसे कम से कम 2 घंटे या रात भर के लिए बालों में लगा रहने दें. इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू से बालों को धो लें. जब आप इस तेल का इस्तेमाल रेगुलर बेसिस पर करना शुरू कर देते हैं, तो 3 से 4 हफ्तों में ही आपके बालों का झड़ना कम होने लगता है, डैंड्रफ की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है और आपके बाल नैचुरली काले, घने और शाइनी बनने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: कंघी और शैंपू करते समय गुच्छों में टूटकर झड़ रहे हैं बाल? मेथी के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें और लगाएं हेयर फॉल पर फुलस्टॉप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >