चेहरा धोने के बाद भी कुछ देर में हो जाता है ऑयली? घर पर बनाएं फिटकरी का ये फेस पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

DIY Fitkari Face Pack: क्या आपका चेहरा भी थोड़ी देर बाद ही ऑयली और चिपचिपा नजर आने लगता है? अगर हां, तो घर में रखी फिटकरी आपके काम आ सकती है. आज के इस आर्टिकल में जानिए फिटकरी से बनने वाले आसान फेस पैक के बारे में, जिसे आप अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

DIY Fitkari Face Pack: बहुत से लोगों की यह शिकायत रहती है कि उनकी स्किन हर समय ऑयली होती रहती है, जिस वजह से उन्हें बार-बार अपने चेहरे को धोते रहना पड़ता है. यह एक ऐसी प्रॉब्लम है जिससे बहुत से लोग जूझते रहते हैं और किसी न किसी तरह से इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं. जब स्किन ऑयली होने लगती है, तो चेहरा बहुत ही ज्यादा सुस्त और बेजान सा दिखाई देने लगता है. सिर्फ यही नहीं, जब इस ऑयल और गंदगी की वजह से चेहरे पर मौजूद छोटे-छोटे पोर्स बंद होने लगते हैं, तो पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम भी देखते ही देखते बढ़ने लग जाती है. अगर आप भी अपनी ऑयली स्किन की इस प्रॉब्लम से परेशान हैं लेकिन महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के झंझट में नहीं फंसना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काम का होने वाला है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर में रखी फिटकरी का इस्तेमाल करके इस प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं.

फिटकरी का इस्तेमाल चेहरे पर करना कोई नया नुस्खा नहीं है, इसका इस्तेमाल सालों से स्किनकेयर में किया जाता रहा है. यह आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को एब्जॉर्ब करता है और साथ ही स्किन की गहराई से सफाई करने में भी मदद करता है. इसके अलावा फिटकरी चेहरे के बैक्टीरिया को खत्म करने में भी आपकी मदद कर सकती है. अगर आप सही तरीके से फिटकरी का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे, तो आपकी स्किन बिना डैमेज हुए क्लीन और फ्रेश दिखाई देने लग जाएगी.

फिटकरी फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामान

इस ऑयल क्लीनिंग फिटकरी फेस पैक को घर पर बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज खरीदकर लाने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आपको काफी आसानी से अपने घर या फिर किचन में ही मिल जाएंगी. इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ आधा छोटा चम्मच पिसी हुई फिटकरी का पाउडर, एक बड़ा चम्मच बेसन या मुल्तानी मिट्टी, एक से दो चम्मच गुलाब जल, और आधा छोटा चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: होठों का कालापन छिपाने के लिए बार-बार लगानी पड़ती है लिपस्टिक? घर पर बनाएं ये लिप ब्राइटनिंग बाम, खुद देखें फर्क

फेस पैक बनाने और लगाने का तरीका

इस ऑयल क्लीनिंग फेस पैक को बनाना भी बहुत आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और फिर उसमें एक चम्मच बेसन या मुल्तानी मिट्टी डालें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच पिसी हुई फिटकरी का पाउडर मिला दें. अब इसमें एलोवेरा जेल और थोड़ा सा गुलाब जल डालें और फिर चम्मच से इसे अच्छे से मिलाएं, ताकि एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट बन जाए. इस बात का ख्याल रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो, वरना यह चेहरे पर टिकेगा नहीं.

अब आपको इसे अपने चेहरे पर सही तरीके से लगाना समझना होगा. इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी या किसी हल्के फेस वॉश से धो लें, ताकि चेहरे की धूल-मिट्टी साफ हो जाए. इसके बाद इस पेस्ट को अपनी उंगलियों से चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगाएं. इस बात का ध्यान रखें कि इसे आंखों और होंठों के आसपास की पतली स्किन पर न लगाएं. इस पैक को चेहरे पर सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए ही लगा रहने दें. जब यह थोड़ा सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें. चेहरा धोने के बाद कोई भी हल्की मॉइस्चराइजर क्रीम या एलोवेरा जेल लगाना बिल्कुल न भूलें.

इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें

फिटकरी का इस्तेमाल करना फायदेमंद तो है, लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है ताकि स्किन को कोई डैमेज न हो. जब आप इस फिटकरी फेस पैक को बना रहे हों, तो उस समय फिटकरी का बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करें. अगर आप बहुत ज्यादा फिटकरी डाल देंगे, तो आपके चेहरे पर जलन या फिर ड्राइनेस भी हो सकती है. इसे अपने चेहरे पर लगाने से पहले गर्दन या फिर हाथों पर थोड़ा सा लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर कोई जलन या इरिटेशन न हो, तभी इसे अपने चेहरे पर लगाएं. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है या बहुत ड्राई रहती है, तो फिटकरी का इस्तेमाल न करें. इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ 1 से 2 बार करना ही आपके लिए काफी है, इसे हर दिन अपने चेहरे पर लगाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है.

ये भी पढ़ें: डैंड्रफ ने कर दिया है परेशान? किचन में मौजूद इन 2 चीजों से बनाएं असरदार हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >